scriptमुंबई-पुणे रूट तीस नवंबर तक बाधित, कई ट्रेने रद्द | Mumbai-Pune route disrupted till 30 November, many trains canceled | Patrika News

मुंबई-पुणे रूट तीस नवंबर तक बाधित, कई ट्रेने रद्द

locationमुंबईPublished: Oct 30, 2019 08:07:28 pm

Submitted by:

Arun lal Yadav

Mumbai-Pune route: मंकी हिल Monkey Hill और कर्जत Karjat के बीच अप लाइन पर Infrastructure इन्फ्रास्ट्रकचरल work कार्य

मुंबई-पुणे रूट तीस नवंबर तक बाधित, कई ट्रेने रद्द

मुंबई-पुणे रूट तीस नवंबर तक बाधित, कई ट्रेने रद्द

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. सेंट्रल रेलवे के दक्षिण पूर्व घाट पर मंकी हिल और कर्जत के बीच अप लाइन पर इन्फ्रास्ट्रकचरल कार्य के कारण तीस नवंबर तक इस रूट की ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। इसके तहत नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तो कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
गौरतलब है कि इस वर्ष भारी बारिश के चलते हुए मुंबई-पुणे रूट के नुकसान से बंद पड़ी ट्रेनें लाखों यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गईं। बारिश के समय मुंबई पुणे रूट कई दिनों तक बंद रहा। इससे रेलवे को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा था। मुंबई से पुणे के लिए रोज 43 ट्रेनें जातीं हैं और 43 ट्रेनें पुणे से मुंबई आतीं हैं। ऐसे में कुल 86 ट्रेनों में यात्री सफर करते हैं। इस साल की भारी बारिश ने रेलवे और मुंबई-पुणे रुट के यात्रियों को बहुत परेशान किया। नुकसान इतना बड़ा था कि रेलवे के अधिकारी कर्मचारी अभी तक लगातार उसे सुधारने में जुटे हुए हैं।

ट्रेनों का रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन
इसके तहत 51027 मुंबई-पंढरपुर एक्सप्रेस और 51028 पंढरपुर-मुंबई एक्सप्रेस 30 नवंबर तक, 51029 मुंबई-बीजापुर एक्सप्रेस 27 नवंबर तक, 51030 बीजापुर-मुंबई एक्सप्रेस 28 नवंबर तक, 07617 नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस साप्ताहिक विशेष 30 नवंबर तक, 07618 पनवेल-नांदेड़ एक्सप्रेस साप्ताहिक विशेष, 24 नवंबर तक, 12126 पुणे-मुंबई 30 नवंबर तक तथा 12125 मुंबई-पुणे एक्सप्रेस को 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इस काम के चलते 11025 भुसावल-पुणे एक्सप्रेस और 11026 पुणे-भुसावल एक्सप्रेस को 1 नवंबर से 30 तीस नवंबर तक ट्रेनों का दौंड-मनमाड के रास्ते से मार्ग परिवर्तन किया गया है।

शॉर्ट टर्मिनेशन
इसी तरह 1 नवंबर से 30 तीस नवंबर तक11029 मुंबई-कोल्हापुर एक्सप्रेस की पुणे से और 11030 कोल्हापुर-मुंबई की यात्रा पुणे में समाप्त कर दी जाएगी। 17317 हुब्बल्ली-एलटीटी एक्सप्रस की यात्रा को 1 नवंबर से 30 तीस नवंबर तक तक पुणे में समाप्त किया जाएगा। 17318 एलटीटी – हुब्बल्ली एक्सप्रस की यात्रा दो नवंबर से एक दिसंबर तक पुणे से प्रारंभ होगी। 12702 हैदराबाद-मुंबई एक्सप्रेस की यात्रा 1 नवंबर से 30 तीस नवंबर तक पुणे में समाप्त कर दी जाएगी। 12701 मुंबई-हैदराबाद की यात्रा 1 नवंबर से 30 तीस नवंबर तक पुणे से प्रारम्भ होगी। 18519 विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रस की यात्रा 31 अक्टूबर से 29 नवंबर तक पुणे में समाप्त कर दी जाएगी। दो नवंबर से एक दिसंबर तक 18520 एलटीटी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस की यात्रा पुणे से प्रारम्भ होगी।17614 नांदेड़-पनवेल एक्सपेस की यात्रा एक नवंबर से 29 नवंबर तक पुणे में समाप्त कर दी जाएगी। दो नंवबर से 30 नवंबर तक 17613 पनवेल-नांदेड एक्सप्रेस की यात्रा पुणे से प्रारम्भ होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो