मुंबई

SEX RACKET मुंबई से सटे अलीबाग में हाई प्रोफाईल सेक्स व ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश

मुंबई से सटे अलीबाग में हाई प्रोफाईल सेक्स व ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश
एजंट सहित 9 गिरफ्तार
फिल्म में काम करने वाली 7 लड़कियों का गिरोह में समावेश
 

मुंबईJun 29, 2019 / 01:21 am

Nagmani Pandey

गिरफ्तार एजंट सहित लड़कियों को कोर्ट में पेशी के दौरान

नागमणि पांडेय
मुंबई . मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के अलीबाग में हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश रायगढ़ पुलिस के स्थानीय क्राइम ब्रांच ने किया है | इस मामले में पांच महिलाओ सहित 9 लोगो को गिरफ्तार कर इनके पास से 26 ग्राम डकोकीन ड्रग्स बरामद की है | इसके साथ ही देह व्यापार के लिए लाई गई 7 लड़कियों को मुक्त करते हुए उन्हें कर्जत सुधारगृह में भेज दिया है | देह व्यापार के लिए लाई गई अधिकतर लडकिया फिल्म क्षेत्र में काम करने वाली होने की जानकारी मिली है |
मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के अलीबाग में देश विदेश से लाखो पर्यटक प्रति दिन आते है | अलीबाग किनारे बंगले किराये पर लेकर सेक्स रैकेट चलाने के साथ ही ड्रग्स का कारोबार किए जाने की जानकारी पुलिस को मिला था | जिसके बाद रायगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले यह रैकेट चलाने वाली राखी नोटानी और रंजीत सींग उर्फ़ रेणु का मोबाईल नंबर निकाला | उसके बाद पुलिस ने बड़े ही चतुराई के साथ इनसे संपर्क करते हुए सौदा तय किया | इन महिलाओ ने पहले बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने को कहा | जब पैसा जमा कर दिया गया | उसके बाद अलीबाग में बंगला बुक कर पार्टी का आयोजन किया गया | जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अनिल पारसकर के मार्गदर्शन में स्थानिय क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक जमील शेख, सहायक पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे, पुलिस उपनिरीक्षक बुरुंगले सहित 25 कर्मचारियों की टीम तैयार किया गया | उसमे से एक फर्जी ग्राहक भेजकर पहले इसे कन्फर्म करते हुए इस सेक्स और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया | इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राखी नोटानी, रंजीत सिंह उर्फ रेणु सहित राजकमल, निकेश मोदी, वरुण अदलखॉ, सईद अमीर रज्जाक, सिमा सिंग, श्रुती गावकर, आरोही सिंग को गिरफ्तार किया है | इनकी तलाशी लिए जाने पर 26 ग्राम कोकीन भी बरामद किया गया | इसके साथ पुलिस ने देह व्यापार के लिए लाई गई 7 लड़कियों को मुक्त कराते हुए उन्हें शुक्रवार शाम को अलीबाग कोर्ट में पेश किया गया | जंहा कोर्ट ने उन्हें सुधारगृह में भेज दिया |
 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.