High Tide Today in Mumbai: मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच हाई टाइड की चेतावनी, समुद्र में उठेगी 13 फीट तक ऊंची लहरें
भारी बारिश से न केवल सड़क यातायात बल्कि मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है। लोकल ट्रेने भी देरी से चल रही है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से कई बेस्ट बसों के रूट भी बदलने पड़े है। पूरे महाराष्ट्र में बारिश से बुरा हाल हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में अगले कुछ दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठाणे के मुंब्रा बाईपास के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निचले इलाकों में पिंगलाई नदी में आए उफान ने तबाही मचा दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरावती में नंदगांव में कमर तक पानी हो गया है। वहीं महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में निर्मला नदी में आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। निर्मला नदी में आई बाढ़ से 25 से ज्यादा गांवों का संपर्क आपस में टूट गया है।#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे के मुंब्रा बाईपास के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। pic.twitter.com/uk1qcHFD65
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2022