scriptMumbai Rain बारिश में फंसे नागरिको को बचाने मुंबई पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ | mumbai rain mumbai police help hand | Patrika News

Mumbai Rain बारिश में फंसे नागरिको को बचाने मुंबई पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

locationमुंबईPublished: Sep 04, 2019 03:36:15 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

बारिश में फंसे नागरिको को बचाने मुंबई पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ एनडीआरएफ ने 1300 नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
 

Mumbai Rain बारिश में फंसे नागरिको को बचाने मुंबई पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Mumbai Rain बारिश में फंसे नागरिको को बचाने मुंबई पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुंबई . सोमवार रात से लगातार हो रहे बारिश के कारण मुंबई ,नवी मुंबई ,ठाणे ,पालघर सहित आस पास के इलाको में जल जमाव हो गया है | इसके साथ ही अगले 24 घंटे तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है इस बिच कुर्ला में फंसे 1300 लोगो को सुरक्षित स्थान पर एनडीआरएफ के मदद से पहुंचाया गया है | इसके साथ ही सडको को फंसे नागिरको को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने कार्य मुंबई पुलिस द्वारा किया जा रहा है |
लगातार हो रहे बारिश के कारण मुंबई के कुर्ला ,दादर के हिंदमाता ,सायन के किंग सर्कल परिसर ,नवी मुंबई के बेलापुर -उरण मार्ग ,ठाणे का घोड़बंदर रोड ,रायगढ़ जिले के कई मार्ग जल जमाव से रोड पूरी तरह से बंद हो गए है | इस दौरान सडको पर फंसे नागरिको को बचाने का कार्य पुलिस के मदद से किया जा रहा है | इसी तरह से सायन के किंग सर्कल के पास नागरिको को मदद का हाथ बढ़ाये जाने का विडिओ वायरल हो रहा है | जिसमे पुलिस ने नागिरको का हाथ पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पंहुचा रहे है |
कुर्ला में 1300 लोगो को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया
कुर्ला के मिट्ठी नदी में खतरे के ऊपर पानी भरने के कारण एनडीआरएफ के टीम ने बुधवार सुबह कुर्ला के 1300 नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है | इसके साथ यहां के घरो में पानी भरने के कारण कई परिसरों का लाइट बंद कर दिया गया है | जिसके कारण नागरिको को कई तरह के समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है | इसके अलावा अन्य परिसरों में भी नागिरको को निकालने की कोशिस की जा रही है | मुंबई पुलिस के तरफ से भी जरुरत पड़ने पर ही नागरिको को बाहर निकलने का आवाहन किया गया है |
जेएनपीटी रोड पर वाहनों का आवागमन बंद
नवी मुंबई से जेएनपीटी जाने वाले मार्ग पर पानी भरने के कारण वाहनों की लाइन लग गयी है | इसके साथ ही जगह जगह पर बस रुका हुआ है | जिसमे यात्री फंसे हुए है | जल जमाव होने के कारण यात्री सुरक्षित दृष्टिकोण से एक ही जगह पर रुके हुए है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो