Mumbai News: मानसून की बेरुखी से मुंबई में जल संकट का खतरा! झीलों में बचा है सिर्फ इतने दिन का पानी
गौर हो कि मुंबई में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। बरसात के कारण तापमान भी गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि मुंबई के कोलाबा में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि सांताक्रुज में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।Orange alert for Mumbai, Palghar, Thane, Raigad, Ratnagiri and Sindhudurg, today: Regional Meteorological Centre, Mumbai
— ANI (@ANI) June 20, 2022
मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में 20 जून से 23 जून तक मुसलाधार बरसात हो सकती है। इसके बाद के समय में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मायानगरी में लगातार बरसात होने के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। सीपीसीबी के अनुसार मुंबई में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'अच्छा' श्रेणी में दर्ज हुआ है।#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के कई जगहों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2022
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश होगी। pic.twitter.com/b0Ckocan9O