मुंबई में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा, पॉजिटिविटी रेट 5% के पार
मुंबईPublished: Mar 19, 2023 08:14:02 pm
Coronavirus in Mumbai: बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 71 मामलों में से 65 को कोई लक्षण (Asymptomatic) नहीं हैं। हालांकि शहर में कोविड-19 की पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.5 फीसदी तक पहुंच गई है।


मुंबई में कोविड--19 के मरीज बढ़े
Mumbai COVID-19 Cases: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे है। पिछले तीन हफ्तों के आंकड़ों पर गौर करें तो शहर में कोविड-19 के मामले आठ गुना बढ़े हैं। शनिवार को मुंबई में कोविड-19 के 71 नए मरीज मिले, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 246 हो गई।