मुंबई

अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए शुरू हो मुंबई की लोकल- परिवहन मंत्री

लॉक डाउन में छूट मिलने के बाद मुंबई में 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्यालय शुरु हो गया है। इसकी वजह से एसटी और बेस्ट सेवा पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। इसी के चलते परिवहन मंत्री अनिल परब ने केंद्र से लोकल शुरु करने की मांग की है।

मुंबईJun 11, 2020 / 06:09 pm

Dheeraj Singh

अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए शुरू हो मुंबई की लोकल- परिवहन मंत्री

मुंबई.मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन को चलाने की मांग परिहवहन मंत्री अनिल परब ने की है। अनिल परब का कहना है कि अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन चलाई जाए।

गौरतलब है कि कोराना वायरस और लॉकडाउन के कारण पिछले ढाई महीने से लोकल ट्रेन ठप्प पड़ी है। लॉक डाउन में छूट मिलने के बाद मुंबई में 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्यालय शुरु हो गया है। इसकी वजह से एसटी और बेस्ट सेवा पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। इसी के चलते परिवहन मंत्री अनिल परब ने केंद्र से लोकल शुरु करने की मांग की है।

बता दें कि अत्यावश्यक सेवा में काम करने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिसके कारण बेस्ट और एसटी की बसों में अधिक भीड़ हो रही है। ऐसी परिस्थिति में अत्यावश्यक सेवा के लिए लोकल ट्रेन शुरु होती है तो एसटी और बेस्ट बस पर पड़ने वाले यात्रियों का भार कम हो जाएगा। परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा है कि वह पहले से ही लोकल ट्रेन को शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

मुंबई में अत्यावश्यक सेवा में कार्यरत अधिकतर लोग शहर के बाहर रहते हैं। अस्पताल में काम करने वाले स्टाप वसई, विरार,नालासोपारा, कल्याण और डोम्बिवली अन्य जगहों से आते हैं। इससे बस और एसटी पर दबाव बढ़ रहा है। अगर लोकल सेवा शुरु होगी यह आसानी से आ सकेंगे। इसलिए हमारी कोशिश है कि अत्यावश्यक सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए लोकल सेवा शुरू हो।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.