scriptMumbai: मुंबई पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, लोअर परेल में स्पा सेंटर के नाम पर हो रहा था देह व्यापार | Mumbai: Sex racket busted by Mumbai Police, prostitution was being done in the name of spa center in Lower Parel | Patrika News

Mumbai: मुंबई पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, लोअर परेल में स्पा सेंटर के नाम पर हो रहा था देह व्यापार

locationमुंबईPublished: Jul 12, 2022 08:18:33 pm

Submitted by:

Siddharth

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाभोड़ किया है। मुंबई पुलिस ने गुप्त तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

crimee.jpg

Crime

मुंबई के लोअर परेल में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान छह विदेशी महिलाओं को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। मुंबई में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। मुंबई पुलिस इस मामले में टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, मुंबई में कुछ स्पा सेंटर आपस में एक दूसरे की मदत करके देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं, इसका पुलिस की ओर से लगातार खुलासा किया जा रहा है। बता दें कि लोअर परेल के एनएम जोशी मार्ग पुलिस को खुफिया सूत्रों द्वारा जानकारी मिली थी कि लोअर परेल के एक लोकप्रिय मॉल के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार शुरू किया गया है। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कार्रवाई को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें

Pune News: बहु की आत्महत्या मामले में पुणे बीजेपी की पूर्व मेयर हुई गिरफ्तार, चौंकाने वाली वजह आई सामने

बता दें कि मुंबई पुलिस ने स्पा सेंटर के कारनामों का पर्दाफाश करने के लिए एक प्लान तैयार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस तरह के स्पा सेंटर्स को छापेमारी कर फौरन बंद कराया जाएगा। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई में लगभग सभी इलाकों में स्पा सेंटर है। इन स्पा सेंटर्स में लोगों को सुविधा देने के के नाम पर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया जाता और अधिक पैसे लिए जाते है। ऐसे स्पा सेंटर्स को लेकरमुंबई पुलिस चौकन्ना हो गई है।
इस स्पा सेंटर का भंडाभोड़ करने के लिए मुंबई पुलिस ने नकली ग्राहकों को भेजकर सब पता लगाया और इसके बाद वहां छापेमारी की। इस दौरान मुंबई पुलिस ने पकड़ी गई छह विदेशी महिलाओं को रिहा कर दिया है। बाकी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। रिहा की गई महिलाओं को पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो