scriptMumbai shravan : बालुकेश्वर दर्शन के लिए शिव भक्तों का लगा तांता | Mumbai shravan : Devoties of lord shiva comes to balukeshwar shiv temp | Patrika News

Mumbai shravan : बालुकेश्वर दर्शन के लिए शिव भक्तों का लगा तांता

locationमुंबईPublished: Jul 18, 2019 05:51:07 pm

Submitted by:

Binod Pandey

Mumbai shravan : बाण गंगा तालाब के किनारे निर्मित यह मंदिर रामायण कालीन है
बालुकेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग भगवान राम द्वारा निर्मित है

patrika mumbai

Mumbai shravan : बालुकेश्वर दर्शन के लिए शिव भक्तों का लगा तांता

मुंबई. सावन महीने के पहले दिन शिव मंदिरों में शिव जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मलबार क्षेत्र में श्री बालुकेश्वर मंदिर शिवभक्तों के लिए श्रद्धा का स्थान रखता है। बाण गंगा तालाब के किनारे निर्मित यह मंदिर रामायण कालीन है। बालुकेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग भगवान राम द्वारा निर्मित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम,सीता व लक्ष्मण वनवास यात्रा के दौरान जब यहां आये तो भगवान राम ने शिव पूजा के लिए यहां पर बालू ( रेत ) से एक शिवलिंग का निर्माण किया और शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए जमीन में बाण मारकर मीठे जल का अवतरण किया जो तालाब का आकार ले लिया जिसे बाण गंगा कहा जाता है।
बालू से बना शिवलिंग बाद में पत्थर का रूप ले लिया। शिवलिंग बालू से बने होने के कारण बालुकेश्वर कहा जाने लगा, बालुकेश्वर मंदिर के नाम पर इस क्षेत्र का नाम बालुकेश्वर पड़ गया। श्री बालुकेश्वर मंदिर में बालुकेश्वर शिवलिंग के अलावा पार्वती,गणेश आदि देवी देवताओं की भी मूर्ति है।

कार्यक्रम
श्री बालुकेश्वर मंदिर का स्वामित्व गौड सारस्वत ब्राह्मणों की सबसे पुरानी संस्था गौड सारस्वत ब्राह्मण मंदिर ट्रस्ट मुंबई के पास है। गौड सारस्वत ब्राह्मण मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी शशांक गुलगुले ने बताया कि सावन मास में प्रतिदिन श्री बालुकेश्वर मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सावन माह में सुबह अभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो