script

मुंबई तर-ब-तर: लोकल रुकी, बसों के रूट बदले

locationमुंबईPublished: Jun 09, 2021 10:39:42 pm

मुंबई में बुधवार को जमकर बारिश हुई। कुछ लोकल ट्रेनों को रोकना पड़ा और बसों के रूट बदलने पड़े।

मुंबई तर-ब-तर: लोकल रुकी, बसों के रूट बदले

मुंबई तर-ब-तर: लोकल रुकी, बसों के रूट बदले

मुंबई. महानगर में मानसून ने दस्तक दे दी है और बुधवार को पहली ही बारिश के दिन मुंबई की जीवन रेखा (लोकल ट्रेन) ठप हो गई। मुंबई में समुद्र में ज्वार के कारण तेज लहरें उठ रही हैं । सायन, दादर और शांताक्रूज जैसे कई अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया है। मध्य और हार्बर रेलवे की सेवा ठप है। पूर्वी राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। मुंबई और आस-पास के इलाके में सुबह से लगातार जोरदार बारिश हो रही है। मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर बृहन्नमुंबई नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बारिश से संबंधित होने वाली परेशानियों के प्रति सावधान रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी यह नहीं कहा कि मुंबई में बारिश का पानी भरेगा नहीं लेकिन मुंबई में जल जमाव चार घंटे से अधिक नहीं रहता। मौसम विभाग ने शनिवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो