मुंबई के वर्ली सी फेस पर बड़ा हादसा, जॉगिंग कर रही टेक कंपनी की CEO को कार ने उड़ाया, मौत
मुंबईPublished: Mar 19, 2023 03:49:06 pm
Mumbai Worli Sea Face: एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम चश्मदीदों के बयानों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है। आरोपी के रक्त के नमूने लिए गए हैं और आगे की जांच चल रही है।"


मुंबई के वर्ली में दुर्घटना में महिला की मौत
Mumbai Accident: मुंबई के पॉश इलाके वर्ली सी फेस (Worli Sea Face) पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने ने एक टेक कंपनी की महिला सीईओ की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज सुबह वर्ली सी फेस पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जॉगिंग कर रही 42 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।