scriptकांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजयुमो के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार | mumbai two activist of BJYM arrested in congress leader murder case | Patrika News
मुंबई

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजयुमो के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

उनकी हत्या के पीछे फेसबुक पर शेयर की गई एक पोस्ट थी…

मुंबईOct 23, 2018 / 05:28 pm

Prateek

file photo

file photo

(मुंबई): कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे की हत्या के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवो मोर्चा के दो कार्यकर्ताओं को साकीनाका पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोज दुबे की रविवार रात को घाटकोपर के असल्फा में स्टेशन के पास हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के पीछे फेसबुक पर शेयर की गई एक पोस्ट थी। जिसमें 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने की बात लिखी थी।

 

सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद ने ले ली जान

जानकारी अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में उमेश सिंह और जितेंद्र मिश्रा हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस के मनोज दुबे ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करके 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने की बात लिखी थी। इस पर आरोपियों से फेसबुक पर काफी बहस भी हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया से बाहर सड़क तक आ गया। इस बीच रविवार को इस विवाद ने तूल पकड़ लिया।

 

तभी मनोज रात डेढ़ बजे के करीब घाटकोपर के असल्फा मेट्रो स्टेशन से घर के तरफ जा रहे थे। तभी उनपर तलवार और चाकू से हमला किया गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस उन्हें राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में साकीनाका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और भाजपा युवा मोर्चा के उमेश सिंह और जितेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले कुछ और लोगों की तलाश में जुटी है।

Home / Mumbai / कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजयुमो के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो