script

विक्रोली में टूरिस्ट कार से मिला शव

locationमुंबईPublished: Jun 13, 2019 06:23:43 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

विक्रोली में टूरिस्ट कार से मिला शव
दो दिन से था गायब
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
 

mumbai viroli

विक्रोली में टूरिस्ट कार से मिला शव

मुंबई . विक्रोली के कैलास कॉम्प्लेक्स के पास एक टुरिस्ट कार में एक व्यक्ति का शव सड़े हुए हालात में मिला है | पार्क साईड पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कार का कांच तोड़कर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भेजा है | लेकिन व्यक्ति की किसी भी तरह से लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण संदेह जताया जा रहा है |
जानकारी अनुसार मृत व्यक्ति सुरेश डबरे ( 40 ) है | पुलिस की माने तो विक्रोली के रहने वाले सुरेश डबरे का दो दिन पहले दम घुटने से मौत होने की संभावना जताई है | विक्रोली के रहने सुरेश डबरे खुद कार के मालिक होने की जानकारी सामने आई है | दो दिन पहले सुरेश लापता होने की जानकारी सामने आई | लेकिन घर वालो द्वारा अभी तक किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के कारण संदेह जताया जा रहा है | जिसको लेकर पुलिस जाँच कर रही है |

ट्रेंडिंग वीडियो