scriptmumbai water मुंबई में पानी के लिए देवर ने कर दी भाभी की हत्या | mumbai water problam murder | Patrika News

mumbai water मुंबई में पानी के लिए देवर ने कर दी भाभी की हत्या

locationमुंबईPublished: Jul 01, 2019 12:11:36 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

देवर ने की भाभी की हत्या , पानी को लेकर हुआ झगड़ा

murder mumbai

mumbai water मुंबई में पानी के लिए देवर ने कर दी भाभी की हत्या

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. पानी भरने को लेकर हुए विवाद में देवर ने ही भाभी की हत्या कर दी। झगड़े के बीच आरोपी देवर ने भाभी के सर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। खार पुलिस ने 40 वर्षीय नमिता पोखरे की हत्या के आरोप में योगेश पोखरे (35) को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार खार के अमीना रोशन हाउस के रूम नंबर दो में पोखरे भाई-नीलेश और योगेश परिवार के साथ रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के घर में पानी भरने के लिए एक ही नल है।
शुक्रवार शाम को पानी भरने को लेकर भाभी नमिता से योगेश का झगड़ा हुआ। गुस्से में योगेश ने घर में रखे धारधार हथियार से नमिता के सर पर हमला कर दिया। नमिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान नमिता की मौत हो गई। इस मामले में शनिवार को खार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी देवर योगेश को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो