script

मुंबई में 24 घंटों के लिए पानी की कटौती शुरू, जानें आपके इलाके पर कैसे पड़ेगा असार

locationमुंबईPublished: Nov 29, 2022 09:31:49 am

Submitted by:

Dinesh Dubey

Mumbai Water Cut News: मुंबई शहर के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति बढ़ाने और जल आपूर्ति लाइन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बीएमसी वेरावली से घाटकोपर तक 6.6 किमी लंबी सुरंग के निर्माण के लिए एक परियोजना चला रही है।

Gondia No Water

गोंदिया जिले के कई गांवों में पानी की किल्लत

Mumbai Mega Water Cut: मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल शहर के 10 वार्डों में 29 नवंबर से 30 नवंबर के बीच 24 घंटों के लिए पानी की आपूर्ति बाधित होगी. पानी कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित के-ईस्ट और के-वेस्ट वार्ड होंगे। इस दौरान पानी के लीकेज को रोकने के लिए पाइपलाइनों के मरम्मत का काम किया जायेगा. साथ ही शहर में पीने के पानी की सप्लाई और बेहतर करने के लिए भी अन्य कार्य किए जाएंगे।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मुताबिक, 10 वार्डों के तहत आने वाले ओशिवारा (Oshiwara), लोखंडवाला (Lokhandwala), अंधेरी पश्चिम (Andheri), विले पार्ले पश्चिम (Vile Parle) और जुहू (Juhu) जैसे क्षेत्रों में कई स्थानों पर पानी की कटौती शुरू हो चुकी है। निकाय अधिकारियों (बीएमसी) के अनुसार, इससे लगभग आठ लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें

मुंबई में अमेरिकी महिला के सामने कैब ड्राइवर करने लगा गंदा काम, राहगीरों ने बचाया

बीएमसी ने बताया कि वह पवई (Powai) और वेरावली (Veravali) जलाशय क्षेत्र में मरम्मत कार्य करेगी। यह मरम्मत कार्य 29 नवंबर को सुबह 8.30 बजे से 30 नवंबर को सुबह 8.30 बजे तक होगा। इस दौरान पवई में 300 मिमी पाइपलाइनों के साथ-साथ भारी पानी के दबाव वाली 1800 मिमी की बड़ी पाइपलाइनों के मरम्मत कार्य भी किये जाएंगे।
इस अवधि के दौरान, पूरे के/पश्चिम वार्ड में पानी की आपूर्ति नहीं होगी. वहीं के/पूर्व, एच/पश्चिम, एच/पूर्व, पी/दक्षिण, एस, एल और एन वार्डों के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

https://twitter.com/mybmcWardS/status/1597191357486931968?ref_src=twsrc%5Etfw
जबकि के/पूर्व, जी/उत्तर, पी/दक्षिण वार्ड के कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति कम दबाव में होगी। बीएमसी ने बताया कि 29 नवंबर को एच/वेस्ट वार्ड के कुछ हिस्सों में आपूर्ति के समय में कटौती की जाएगी, जबकि 30 नवंबर को आपूर्ति कम दबाव के साथ होगी।
के/ईस्ट, के/वेस्ट, एच/वेस्ट, एच/ईस्ट पी/साउथ, एस और एन वार्ड के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। वहीं, पी/साउथ, के/ईस्ट और जी/नॉर्थ वार्ड और एच-वेस्ट के कुछ हिस्सों में प्रेशर लो रहेगा। एच/वेस्ट वार्ड में भी कम समय के लिए पानी की आपूर्ति की जाएगी।
बता दें कि मुंबई शहर के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति बढ़ाने और जल आपूर्ति लाइन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बीएमसी वेरावली से घाटकोपर तक 6.6 किमी लंबी सुरंग के निर्माण के लिए एक परियोजना चला रही है।
https://twitter.com/mybmcWardN/status/1597180583364685825?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो