scriptMumbai water supply restoration 8 hours delay says BMC | 24 घंटे बाद भी आधी मुंबई में नहीं आया पीने का पानी, सामने आई यह बड़ी अपडेट! | Patrika News

24 घंटे बाद भी आधी मुंबई में नहीं आया पीने का पानी, सामने आई यह बड़ी अपडेट!

locationमुंबईPublished: Jan 31, 2023 03:53:52 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Mumbai No Water Supply: भांडुप स्थित जल शुद्धीकरण से नई पाइपलाइन जोड़ने का काम समय पर पूरा नहीं होने के कारण जलापूर्ति अभी भी पूरी तरह से बंद है। बीएमसी ने पहले कहा था कि आज सुबह 10 बजे से शहर में सभी जगहों पर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

mumbai_water_supply_cut.jpg
मुंबई में पानी की कटौती जारी!
Mumbai BMC Water Supply Update: मुंबई के लाखों लोग 24 घंटे बाद भी पीने के पानी की कटौती का सामना कर रहे है। शहर में जलापूर्ति बहाली से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि भांडुप स्थित जल शुद्धीकरण संयंत्र (Bhandup Water Purification Plant) से अतिरिक्त 4000 मिमी व्यास वाली पाइपलाइन को जोड़ने का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। यह काम बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.