scriptनालासोपारा का नटवरलाल नागपाड़ा से गिरफ्तार | Nalasopara's Natwarlal arrested from Nagpada | Patrika News

नालासोपारा का नटवरलाल नागपाड़ा से गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: May 19, 2019 06:11:16 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

धोखाधड़ी: फरार आरोपी को पालघर एटीएस ने किया गिरफ्तारविदेश में नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार10 राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क

नालासोपारा का नटवरलाल नागपाड़ा से गिरफ्तार

नालासोपारा का नटवरलाल नागपाड़ा से गिरफ्तार

पालघर. नालासोपारा पुलिस स्टेशन अंतर्गत धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित फरार शातिर आरोपी को पालघर एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। गिरफ्तार आरोपी का ठगी जाल देश के 10 राज्यों में फैला था। आरोपी को गिरफ्तार कर एटीएस ने आगे की जांच के लिए यह मामला नालासोपारा पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि उबेद अली अकबर शेख (43) के खिलाफ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस में मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शेख मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शेख ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर कई देश के कई राज्यों में बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी की है।
नागपाड़ा से गिरफ्तारी

पालघर एटीएस के मानसिंह पाटील को सूचना मिली कि आरोपी गुजरात का रहने वाला है। नालासोपारा से भाग कर वह मुंबई से जालसाजी और ठगी का कारोबार कर रहा है। पालघर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को इसकी जानकारी दी गई। वसई के अपर पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर के मार्गदर्शन में मानसिंह, सचिन पाटील, सुभाष आव्हाड और संतोष निकोले की टीम ने मुंबई के नागपाड़ा में छापा मार कर आरोपी शेख को गिरफ्तार कर लिया।

जाली एग्रीमेंट और कई पासपोर्ट मिले
तलाशी के दौरान शेख के ऑफिस से जाली एग्रीमेंट, कई पासपोर्ट और वीजा बरामद किए गए। इससे खुलासा हुआ कि शेख के गिरोह का ठगी जाल कई राज्यों में फैला हुआ है।

सैकड़ों लोगों से ठगी
शेख के गिरोह ने गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना सहित मुंबई और पालघर में विभिन्न नामों से ट्रैवल्स एजेंसी खोल रखी थी। इसी एजेंसी के माध्यम से विदेश में नौकरी का झांसा जरूरतमंदों को दिया जाता था। मिली जानकारी अनुसार यह गिरोह सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।

महिला के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी
नवी मुंबई. खारघर में एक महिला के साथ डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की मामला सामने आया है। आरोपी गिरोह ने महिला को निष्क्रिय आरपी नामक धातु के व्यवसाय में पैसे लगाने पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। सौदामिनी कुडले (35) का इंटीरियर डिजाइनर का व्यवसाय है, जो जून, 2016 में कोल्हापुर में रेखा कुलकर्णी के पास गईं थी। इसी दौरान सुनील जागकर, राजेश गायकवाड़, राजेश हांडे और मोहिते से मुलाकात हुई थी। सुनील ने कहा था कि आरपी मेटल कारोबार में निवेश करने से बड़ा मुनाफा होगा। कुडले ने पैसा दिया, मगर आरोपियों ने कोई कारोबार नहीं शुरू किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो