script

Nashik Ojhar Cargo Service : सुविधा : नासिक के ओझर से शुरू होगी कार्गो विमान सेवा

locationमुंबईPublished: Jun 02, 2020 12:18:56 pm

Submitted by:

Binod Pandey

ओझर एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवा शुरू होगी। इससे यहां के किसान अनार-अंगूर ( Pomegranate-Grapes ) सहित अन्य कृषि उपज ( Agro Products )आसानी से देश के दूसरे हिस्सों में भेज सकते हैं। इतना ही नहीं अन्य देशों को निर्यात भी कर सकते हैं। ओझर से सिविल और कार्गो सेवा निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइस जेट ( Aviation company spice Jet ) शुरू करेगी।

Nashik Ojhar Cargo Service : सुविधा : नासिक के ओझर से शुरू होगी कार्गो विमान सेवा

Nashik Ojhar Cargo Service : सुविधा : नासिक के ओझर से शुरू होगी कार्गो विमान सेवा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नासिक. लॉकडाउन की पीड़ा झेल रहे जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो यहां के ओझर एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवा शुरू होगी। इससे यहां के किसान अनार-अंगूर सहित अन्य कृषि उपज आसानी से देश के दूसरे हिस्सों में भेज सकते हैं।
इतना ही नहीं अन्य देशों को निर्यात भी कर सकते हैं। ओझर से सिविल और कार्गो सेवा निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइस जेट शुरू करेगी। स्पाइस जेट की विमान सेवा नई दिल्ली, गुवाहाटी और बेंगलूरू को नासिक से जोड़ेगी। दिल्ली और बेंगलूरू से विदेशी कार्गो उड़ान से कृषि उत्पाद अन्य देशों में जल्दी पहुंचाए जा सकते हैं। अभी तक रेलवे के माध्यम से बागवानी और कृषि उपज मुंबई लाई जाती थी। इसके बाद उसका निर्यात होता था। इसमें ज्यादा समय लगता था। फिलहाल ओझर से दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए उड़ान सेवाएं संचालित होती हैं। स्पाइस जेट के पास तीन कार्गो विमान हैं। इनमें से एक विमान कंपनी ओझर में तैनात करेगी।
Nashik Ojhar Cargo Service : सुविधा : नासिक के ओझर से शुरू होगी कार्गो विमान सेवा
ऐसे होता था निर्यात
जिले के मनमाड, येवला, निफाड, पिंपलगांव, ओझर से कंटेनर के जरिए कृषि उपज रेलवे टर्मिनस पहुंचाई जाती है। इसके बाद यह मुंबई भेजा जाता है। मुंबई से सामान गंतव्य तक पहुंचने में समय लगता है। हवाई कार्गो सेवा से समय की बचत होगी। 23 टन क्षमता का स्वाइस जेट का कार्गो विमान सप्ताह के सातों दिन ओझर से ही संचालित किया जाएगा।
जरूरी सुविधाएं उपलब्ध
नासिक एक कृषि प्रधान जिला है। यहां से फल-सब्जियां निर्यात की जाती हैं। कार्गो सेवा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं ओझर एयरपोर्ट पर उपलब्ध हैं। स्पाइसजेट कार्गो सेवा शुरू करने के लिए तैयार है। इससे कृषि जिंसों केक निर्यात-आयात को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्गो सेवा जल्द शुरू हो, इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं।

ट्रेंडिंग वीडियो