उरण पुलिस ने शनिवार को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के जम्बुलपाड़ा (Jambulpada) में एक तालाब में अपनी पत्नी को धक्का देकर उसकी हत्या करने के आरोप में 34 वर्षीय पति को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ईंट भट्ठा मजदूर है।
यह भी पढ़ें
Chandrapur: बर्थडे पार्टी में बड़ा हादसा, केक की स्पार्कल कैंडल में हुआ ब्लास्ट, 10 साल के बच्चे की जीभ और गाल फटी
पुलिस ने तालाब के पास गुप्त रूप से महिला का शव दफनाने के आरोप में आरोपी के भाई और उसके एक दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मृतका का शव को उसके रिश्तेदारों को बताए बिना दफना दिया और आरोपी पति का साथ दिया। मृतक महिला की पहचान कूड़ा बीनने वाली विजया वाघमारे (34) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी पति समाधान कटकरी, उसका भाई नवनाथ कटकरी (29) और दोस्त गजानन कटकरी (29) के तौर पर हुई है।
वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे ने बताया कि आरोपी वाघमारे का दूसरा पति था। घटना के बाद वाघमारे के चचेरे भाई सुरेश हिलाम (33) को हत्या की जानकारी एक अज्ञात फोन कॉल से मिली। हालांकि बाद में आरोपी ने महिला के भाई के सामने हत्या करने की बात कबूल कर ली और बताया कि उसने उसे (पत्नी) किसी अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा था। फ़िलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।