scriptगणपति विसर्जन के दौरान 7 लोग आए करेंट की चपेट में ,तीन गंभीर | navi mumbai ganpati curent 7 injured | Patrika News

गणपति विसर्जन के दौरान 7 लोग आए करेंट की चपेट में ,तीन गंभीर

locationमुंबईPublished: Sep 13, 2019 01:36:45 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

नवी मुंबई में विसर्जन के दौरान 7 लोग आए करेंट की चपेट में ,तीन गंभीर
हाईटेंशन वायर मूर्ति से टकरा कर गिरा नीचे
ब्रिज का रास्ता किया गया बंद
 

गणपति विसर्जन के दौरान 7 लोग आए करेंट की चपेट में ,तीन गंभीर

गणपति विसर्जन के दौरान 7 लोग आए करेंट की चपेट में ,तीन गंभीर

नागमणि पांडेय

मुंबई . नवी मुंबई के सीवुड में सीवूड के महाराजा गणपति विसर्जन रैली के दौरान हाईटेंशन वायर गिरने से लगभग सात गणपति भक्त इसके चपेट में आ गए है | जिसमे से तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है | घायलों को अपोलो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस ने ब्रिज का रास्ता बंद कर दिया है |
प्राथमिक जानकारी अनुसार करेंट के चपेट में आने से आशिष पारकर, शाम झावरे, प्रसाद पिसे, हरिश्चंद्र फालके, योगेश निकम घायल हुए है |सीवूड सेक्टर 48 स्थित सीवूड महाराज गणपति मूर्ति का विसर्जन दरावे तालाब में किया जाता है | इसके लिए इसके लिए सेक्टर 48 से गणपति विसर्जन रैली के आगे बढ़ते हुए सीवूड ब्रिज के नीचे पंहुचा | तभी चौक पर हाईटेंशन वायर मूर्ति के ऊपर के हिस्से से टकरा गया | जिसके बाद वायर टूट कर नीचे गिर गया | इस दौरान वंहा मौजूद 7 लोग इसके चपेट में आ गए | घटना की जानकारी अग्निशमन दल और पुलिस को होते ही तुरंत मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया | जब की पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से ब्रिज से आवागमन बंद कर दिया है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो