scriptनवी मुंबई को सर्वोत्तम शहर का मिला पुरस्कार | Navi Mumbai gets the best city award | Patrika News

नवी मुंबई को सर्वोत्तम शहर का मिला पुरस्कार

locationमुंबईPublished: Mar 07, 2019 10:39:32 pm

स्वच्छता भारत अभियान’ स्वच्छ सर्वेक्षण 2019

स्वच्छता भारत अभियान' स्वच्छ सर्वेक्षण 2019

नवी मुंबई को सर्वोत्तम शहर का मिला पुरस्कार

नवी मुंबई.

स्वच्छता भारत अभियान’ के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में नवी मुंबई महानगर पालिका को नागरिक प्रतिसाद (सिटीजन फीडबैक) के क्षेत्र में देश का सर्वोत्तम शहर का पुरस्कार नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रदान किया गया। इस सर्वेक्षण अभियान में देश भर के लगभग 4237 शहरों का समावेश था। नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में केंद्रीय गृहनिर्माण व शहर विकास मंत्रालय के केंद्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन के संचालक वी.के.जिंदाल अन्य लोगों की उपस्थिती में यह पुरस्कार नवी मुंबई महानगर पालिक को दिया गया।
मनपा की तरफ से मौजूद उपमहापौर मंदाकिनी म्हात्रे, मनपा आयुक्त रामास्वामी, स्वच्छ नवी मुंबई मिशन तदर्थ समिति की सभापति नेत्रा शिर्के ने पुरस्कार स्विकार किया। इस अवसर पर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त महावीर पेंढारी, घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उपायुक्त तुषार पवार, परिमंडल उपायुक्त अमरिश पटनिगीरे व दादासाहेब चाबुकस्वार उपस्थित थे। स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन 2019 के लिए मनपा की तरफ से हर संभव कदम उठाया गया था जिसके तहत नवी मुंबई के नागरिकों के साफ-सफाई व कचरे के वर्गीकरण जनजागृति की गई जिसमें नागरिकों ने पूरा सहयोग किया है। नागरिकों से साथ ही मनपा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवी मुंबई में स्वछता आभियान को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसके बदौलत नवी मुंबई महानगर पालिका को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है। विशेष रूप से अमृत शहरों के टॉप टेन में नवी मुंबई महाराष्ट्र राज्य का एकमात्र शहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो