scriptनवी मुंबई के स्कुल के पास मिला आईडी बम | navi mumbai sudhagad school found id bom | Patrika News

नवी मुंबई के स्कुल के पास मिला आईडी बम

locationमुंबईPublished: Jun 17, 2019 06:57:19 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

नवी मुंबई के स्कुल के पास मिला आईडी बम
 

mumbai

नवी मुंबई के स्कुल के पास मिला आईडी बम

मुंबई | नवी मुंबई के कलंबोली स्थित सुधागढ़ स्कुल के पास संदिग्ध बम बरामद हुआ है | इस की जानकारी पुलिस को होने के बाद बम निरोधक दस्ते के मदद से इसे नष्ट करने में सफल होने की जानकारी कलंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गायकवाड़ ने दिया |
सोमवार दोपहर में एक राहगीर ने पुलिस को फोन कर बताया की न्यू सुधागढ़ स्कूल के पास बिजली के तारों और एक संलग्न बैटरी के साथ संदिग्ध विस्फोटक रखा हुआ है | जिसके बाद कलंबोली पुलिस , बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच कर प्राथमिक जांच में पाया की यह एक कम तीव्रता वाला आईईडी बम है | जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उसे एक खाली जगह पर निष्क्रिय किया गया है | लगभग तीन घंटे तक काम के बाद बम को निष्क्रिय किया गया है | फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है |पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है | जांच के अलग अलग टीम बनाए गए है |

ट्रेंडिंग वीडियो