scriptझाड़ियों में लघुशंका करने गई महिला से गैंगरेप कर लूटपाट ,चार आरोपी गिरफ्तार | near kurla station gaingrap 4 arrest | Patrika News

झाड़ियों में लघुशंका करने गई महिला से गैंगरेप कर लूटपाट ,चार आरोपी गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Jan 21, 2020 08:43:11 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

मध्य प्रदेश जाने के लिए तिलक नगर टर्मिनस जा रही थी महिला
राहगीरों की सतर्कता से आरोपी हुए गिरफ्तार

झाड़ियों में लघुशंका करने गई महिला से गैंगरेप कर लूटपाट ,चार आरोपी गिरफ्तार

झाड़ियों में लघुशंका करने गई महिला से गैंगरेप कर लूटपाट ,चार आरोपी गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई . तिलक नगर टर्मिनस जाते समय झाड़ियों में लघुशंका के लिए गई महिला के साथ गैंगरेप कर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है | इस मामले में नेहरू नगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | मध्य प्रदेश जाने के लिए पीड़ित महिला कुर्ला स्टेशन से तिलक नगर टर्मिनस जा रही थी | तभी इस घटना को अंजाम दिया गया है |
नेहरू नगर पुलिस के अनुसार सोमवार रात को एक महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोप में नीलेश बारसकर , सोनू तिवारी ,सिद्धार्थ वाघ ,श्रीकांत भोगले को गिरफ्तार किया है |गिरफ्तार आरोपियों में तीन कुर्ला और एक विक्रोली का रहने वाला है | भायखला के पास रहने वाली विधवा महिला सोमवार रात को मध्य प्रदेश के कटनी अपने मूल गाँव जाने के लिए कुर्ला स्टेशन पहुंची | वंहा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने के लिए रेलवे ट्रैक होते हुए जा रही थी | तभी साबले नगर के पास झाड़ियों में महिला लघुशंका के लिए गई थी | उस दौरान नीलेश और सोनू पहले से झाडी के दूसरे तरफ बैठे थे | महिला झाडी में जाते ही उसे दूसरे तरफ खींच कर बलात्कार करने लगे | तभी आरोपी सिद्धार्थ और श्रीकांत अपने गाडी से वंहा से गुजर रहे थे | दोनों की नजर महिला के ऊपर पड़ी और दोनों भी वंहा जाकर महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके पास के नगद तीन हजार रुपए मंगलसूत्र खींचकर भागने लगे | इस घटना की जानकारी वंहा से गुजर रही महिला के नजर में पड़ते ही मुंबई पुलिस के 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दिया | जिसके बाद पुलिस तुरतं घटना स्थल पर पहुंच कर दो आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया | जब की फरार दो आरोपियों को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया | नेहरू नगर पुलिस ने महिला के बयान पर बलात्कार और लूटपाट का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो