scriptनीरव मोदी के घर ईडी का छापा, 26 करोड़ की संपत्ति जब्‍त | Patrika News
मुंबई

नीरव मोदी के घर ईडी का छापा, 26 करोड़ की संपत्ति जब्‍त

3 Photos
6 years ago
1/3

(मुंबई): पंजाब नेशनल बैंक में नीरव मोदी का 13000 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर होने के बाद ईडी लगातार नीरव मोदी पर शिंकजा कसता जा रहा है। ईडी और सीबीआई पिछले तीन दिनों से नीरव मोदी के घर की छानबीन कर रही है। लंबी चली छानबीन में कई कीमती चीजें मिली हैं।

2/3

कई एंटिक जूलरी और पेंटिंग्स मिलीं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। साथ ही 1.40 लाख रुपए की घड़ी और 10 करोड़ रुपए की अंगूठी बरामद हुई है। ईडी ने नीरव मोदी की कुल 26 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति जब्‍त की है। ईडी ने अभी तक देश भर में 251 से अधिक स्थानों की तलाशी ली है और इस दौरान हीरे, सोने, कीमती धातुओं और मोतियों को जब्त किया है।

3/3

ईडी ने नीरव मोदी ग्रुप और मेहुल चौकसी ग्रुप से संबंधित 7,638 करोड़ रुपए मूल्‍य की अचल संपत्तियों को भी जब्‍त किया है। चौकसी, नीरव मोदी और उसका परिवार जनवरी में ही देश छोड़कर चला गया था। हालांकि इस मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी फरार हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.