scriptराज ठाकरे के खिलाफ क्यों नहीं हो रही कार्रवाई: निरुपम | Nirupam: Why Is No Action Being Taken Against Raj Thackeray | Patrika News

राज ठाकरे के खिलाफ क्यों नहीं हो रही कार्रवाई: निरुपम

locationमुंबईPublished: May 08, 2022 12:30:44 am

Submitted by:

Devkumar Singodiya

लाउड स्पीकर विवाद: कांग्रेस नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा
खुफिया पुलिस को किया चौकन्ना, आला अधिकारी कर रहे मंथन

राज ठाकरे के खिलाफ क्यों नहीं हो रही कार्रवाई: निरुपम

राज ठाकरे के खिलाफ क्यों नहीं हो रही कार्रवाई: निरुपम

मुंबई. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) की एक मई को औरंगाबाद में हुई रैली को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शनिवार को महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार को घेरा। निरुपम ने कहा कि पुलिस ने 16 शर्तों के साथ रैली की इजाजत दी थी। इनमें 12 शर्तों का उल्लंघन हुआ। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए निरुपम ने मुंबई पुलिस की ढिलाई पर सवाल उठाया। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूछा कि एमवीए सरकार राज ठाकरे से डरती है क्या। शिवसेना नीत महाविकास आघाडी सरकार में एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं।

निरुपम ने कहा कि मनसे अध्यक्ष के खिलाफ अलग-अलग मामलों मे दो अदालतों ने गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। यदि महाराष्ट्र में कानून का शासन है तो कानून तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मनसे मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने की मांग कर रही है। अजान के समय मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने का ऐलान किया है। कुछ मनसे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

 

…तो थाने के बाहर हनुमान चालीसा
मनसे कार्यकर्ताओं ने पुणे के पुलिस आयुक्त को चि_ी लिखी है। इसमें कहा गया है कि हम अजान के खिलाफ नहीं हैं। लाउड स्पीकर पर अजान नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी मस्जिदों से लाउड स्पीकर उतरवा कर सडक़ पर रखें। मौलानाओं से इसके लिए सहमति-पत्र लें। ऐसा नहीं करने पर मनसे कार्यकर्ता पुलिस थानों के बाहर हनुमान चालीसा बजा कर विरोध करेंगे।

 

पुलिस रहेगी चौकन्नी
महाराष्ट्र में मनसे कार्यकर्ताओं की चि_ी मिलने के बाद से पुलिस अर्लट मोड में आ गई है। मनसे कार्यकर्ताओं ने जिस बेबाकी से पुलिस आयुक्त को चि_ी भेजी है, उससे माना जा रहा है कि मनसे कुछ बड़ा करने जा रही है। इसके मद्देनजर पुलिस ने खुफिया विंग को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। छोटे से छोटे इनपुट पर आला अधिकारी मंथन कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो