scriptNitin Desai suicide art director ends life at Karjat studio voice clip recording found | मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के मामले में नया मोड़, सामने आए 4 बिजनेसमैन के नाम! | Patrika News

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के मामले में नया मोड़, सामने आए 4 बिजनेसमैन के नाम!

locationमुंबईPublished: Aug 02, 2023 05:36:30 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Nitin Desai Death: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या मामले में पुलिस ने फ़िलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड को बुलाया गया है।

nitin_desai_death_1.jpg
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई पर था करोड़ों का कर्ज
Nitin Desai Suicide: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई की आत्महत्या से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। नितिन देसाई ने बुधवार को कर्जत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में अब एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। खबर है कि नितिन देसाई ने आत्महत्या करने से पहले कुछ वॉयस नोट्स रिकॉर्ड किए थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.