मुंबई

लो बीपी के चलते गडकरी को आया था चक्कर,बोले-मैं ठीक हूं और बेहतर हूं

गडकरी शुक्रवार को अहमदनगर के एक कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे…

मुंबईDec 08, 2018 / 01:44 pm

Prateek

nitin gadakari

(मुंबई): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का लो बीपी के चलते शुक्रवार को चक्कर आया था। अब वे पूरी तरह से ठीक हैं और पहले से बेहतर हैं। यह जानकारी खुद गडकरी ने ट्वीट के जरिए दी। गडकरी शुक्रवार को अहमदनगर के एक कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे।

 

कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें मंच पर चक्कर आ गया था। उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। अहमदनगर के राहुरी कृषि विश्वविद्यालय के डिग्री वितरण कार्यक्रम में जैसे ही गडकरी भाषण देने के लिए वे मंच पर खड़े हुए, उन्हें चक्कर आ गया। समारोह में मौजूद राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने उन्हें थाम लिया, फिर भी वे जमीन पर बैठ गए। वहां तैनात प्राथमिक उपचार टीम ने तुरंत गडकरी को प्राथमिक उपचार सेवा दी। थोड़ी देर में राहत होने के बाद वे स्वयं चल कर एंबुलेंस में बैठे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के इलाज के बाद गडकरी की तबीयत स्थिर है। उल्लेखनीय है कि गडकरी मोटापे की बीमारी से जूझ रहे हैं। मोटापा कम करने के लिए देश ही नहीं विदेश में भी उन्होंने इलाज कराया है।

Home / Mumbai / लो बीपी के चलते गडकरी को आया था चक्कर,बोले-मैं ठीक हूं और बेहतर हूं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.