scriptनितिन गडकरी ने किसानों को सिखाया मार्केटिंग का फंडा, दिया ‘श्रीदेवी’ का उदाहरण | Nitin Gadkari taught marketing technique to farmers gave example of Sridevi watch video | Patrika News

नितिन गडकरी ने किसानों को सिखाया मार्केटिंग का फंडा, दिया ‘श्रीदेवी’ का उदाहरण

locationमुंबईPublished: Nov 28, 2022 12:45:10 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Nitin Gadkari Marketing Tips: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मार्केटिंग तकनीक की यह सलाह कृषि उपज से विभिन्न उत्पादों का निर्माण करने वाले छोटे उद्यमियों को दी, जिसमें कई संतरा-मोसंबी की खेती करने वाले किसान भी शामिल थे।

Nitin Gadkari Sridevi News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने नए-नए आईडिया और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को मार्केटिंग सलाह भी दी कि अब मार्केटिंग कैसे करें। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हमेशा कुछ नया करने की तलाश में रहते हैं। वे इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि नई तकनीक का अधिकतम लाभ कैसे उठाया जाए।
सड़क हो, कृषि हो, मार्केटिंग हो या वाहन उद्योग हो… हर क्षेत्र में नए इनोवेशन को कैसे अपनाया जाए, इस बात पर वह लगातार जोर देते है। वह बहुत ही सरल भाषा में नए तकनीकों के बारे में जानकारी देते हैं। इसी प्रकार रविवार को नागपुर (Nagpur News) में आयोजित एग्रो विजन कृषि प्रदर्शनी में गडकरी ने बहुत ही सरल भाषा में छोटे उद्यमियों व किसानों को मार्केटिंग के महत्व के बारे में समझाया।
यह भी पढ़ें

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हर महीने YouTube से कमाते हैं लाखों रुपये, खुद बताई यह बड़ी बात

अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने कहा “जब तक कोई श्रीदेवी यह नहीं बताती कि गडकरी के साबुन को लगाने से वह गोरी हो गई है, तब तक गली (मोहल्ले) की श्रीदेवी उस साबुन का उपयोग नहीं करतीं। भले ही साबुन कितना भी अच्छा क्यों न हो। बाजार में सामग्री बेचना एक कला है। सिर्फ प्रोडक्ट का अच्छा होना काफी नहीं है, अच्छा दिखना भी जरूरी है। आज के समय में पैकेजिंग मायने रखती है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मार्केटिंग तकनीक की यह सलाह कृषि उपज से विभिन्न उत्पादों का निर्माण करने वाले छोटे उद्यमियों को दी, जिसमें कई संतरा-मोसंबी की खेती करने वाले किसान भी शामिल थे।
https://twitter.com/News18lokmat/status/1596777654157393924?ref_src=twsrc%5Etfw
13वीं एग्रो विजन कृषि प्रदर्शनी का आयोजन विदर्भ के किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीक और संबंधित व्यवसाय के बारे में जानकारी देने के लिए, उसके उपयोग से आय बढ़ाकार कृषि को लाभदायक बनाने के लिए आयोजित किया गया।
इस एग्रो विजन कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 25 से 28 नवंबर तक नागपुर में किया गया है। इसमें गन्ने की खेती, विदर्भ में मछली पालन के विकास, बांस उत्पादन से अवसर, विदर्भ के डेयरी विकास सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक कार्यशाला आयोजित होगी।
इस कृषि प्रदर्शनी में लगभग 450 स्टॉल हैं और बायो सीएनजी संचालित ट्रैक्टर भी है। इस कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न कृषि उपकरणों, क्रेडिट संस्थानों, बैंकों, कृषि अनुसंधान संस्थानों के स्टॉल हैं। इस वर्ष के एग्रोविजन का विषय ‘अन्न, चारा और ईंधन – भविष्य की खेती’ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो