script

असंतोष को दबाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की चॉकलेट: चव्हाण

locationमुंबईPublished: Jun 08, 2019 08:59:33 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

पूर्व सीएम ने लगाया आरोप – भाजपा में नहीं चल रहा सब कुछ ठीक

असंतोष को दबाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की चॉकलेट: चव्हाण

असंतोष को दबाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की चॉकलेट: चव्हाण

मुंबई
राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ तो सरकार के कामकाज को सुधारने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ भाजपा के विधायकों के असंतोष को दबाने के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यह बात अशोक चव्हाण ने दादर के टिलक भवन में आयोजित पदाधिकारियों की जिलेवार बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने वाली है। ऐसे में नए मंत्री बनाने पर कुछ खास होने वाला नहीं है। सरकार के साढ़े चार वर्ष के कामकाज से सिर्फ जनता नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के विधायक भी नाराज है। पार्टी के असंतोष को दबाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार का चॉकलेट दिया जा रहा है।
कांग्रेस में नहीं फूट

मंत्री गिरीश महाजन द्वारा कांग्रेस के विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कहने पर चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक विचार से एकनिष्ठ हैं। भाजपा कितना भी प्रयास कर ले अब एक भी विधायक भाजपा में नहीं जाएगा। भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है,इसलिए वह विरोधी दल को तोडऩे का बयान दे रहे हैं।
जिलेवार की चर्चा

कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को लोकसभा चुनाव की समीक्षा और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलेवार राजनीतिक परिस्थितयों व समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, कार्य समिति के सदस्य विधायक बालासाहेब थोरात, विधानपरिषद के पूर्व उपसभापति माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील, विधायक नसीम खान, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ. नितीन राऊत, पूर्व मंत्री जयवंतराव आवले, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, प्रवक्ता सचिन सावंत आदि शामिल थे।

ट्रेंडिंग वीडियो