scriptबेस्ट के यात्रियों की संख्या बढ़ी, घाटा भी कम हुआ | Number of passengers of BEST increased, losses decreased | Patrika News

बेस्ट के यात्रियों की संख्या बढ़ी, घाटा भी कम हुआ

locationमुंबईPublished: Jul 13, 2019 05:00:55 pm

Submitted by:

Arun lal Yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्कमुंबई. बेस्ट बसों के किराए में भारी कटौती के तीन दिन बाद यात्रियों की संख्या सात लाख तक पहुंच गई। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते बेस्ट की आय बढ़ी है, नतीजे में घाटा कम हुआ है। बेस्ट का घाटा 67 लाख रुपए के मुकाबले 55 लाख रुपए पर आ गया है। बेस्ट में यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते टैक्सी और रिक्शा चालकों की हालत खराब होती दिख रही है। कई स्थानों पर इनकी कमाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है। देर से आने वाली बसों के इंतजार में यात्री खुश नजर आ रहे हैं। यात्रियों ने कहा कि यदि बेस्ट बसों की संख्या को बढ़ा दे तो मुंबई में यात्रा करना बेहद सुखद हो उठेगा।

mumbai patrika

बेस्ट के यात्रियों की संख्या बढ़ी, घाटा भी कम हुआ

नौ जुलाई से बेस्ट बसों का किराया कम किया गया था। इसके तीसरे दिन 11 जुलाई को कुल 24 लाख 36 हजार 183 टिकट बिके, जिनसे बेस्ट को एक करोड़ 57 लाख 55 हजार 649 रूपए की आमदनी हुई। किराया कम करने से पहले बेस्ट के रोजाना लगभग 17 लाख 15 हजार 440 टिकट बिकते थे, जिनसे बेस्ट को दो करोड़ 12 लाख 33 हजार 260 रुपए की आमदनी होती थी। किराया कम करने के पहले दिन नौ जुलाई को बेस्ट कुल 22 लाख 18 हजार 253 टिकट बिके, जिनसे बेस्ट को एक करोड़ 53 लाख 34 हजार 697 रुपए की आमदनी हुई। पहले दिन बेस्ट के पांच लाख दो हजार 813 टिकट बढ़े पर बेस्ट को 66 लाख 98 हजार 563 रुपए का नुकसान हुआ।
घाटे से उबरेगी बेस्ट
बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द बेस्ट बसों का घाटा समाप्त हो जाएगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द और बसें ले आएं। इसके साथ ही हम रेलवे स्टेशनों पर छोटी दूरी के लिए बसें चलाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। बसों की संख्या सात हजार होने तक बेस्ट घाटे से बाहर हो जाएगी। शहर के सभी बस अड्डों और स्टॉपों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। इससे ऑटो और रिक्शा चालकों की आय पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो