scriptतेज धूप और गर्मी 25 मई को तोड़ेगी रेकार्ड | On 25th may heat is on its peak | Patrika News

तेज धूप और गर्मी 25 मई को तोड़ेगी रेकार्ड

locationमुंबईPublished: May 17, 2019 08:58:21 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

मौसम: विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में पड़ेगी सूरज की वक्र दृष्टि

तेज धूप और गर्मी 25 मई को तोड़ेगी रेकार्ड

तेज धूप और गर्मी 25 मई को तोड़ेगी रेकार्ड

मुंबई
राज्य में भयंकर सूखे की स्थिति के चलते लोग मुसीबत में हैं। पानी, अनाज और जानवरों के लिए चारे की किल्लत है। वहीं अब मौसम विभाग ने भी एक बड़ा झटका दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 मई को राज्य में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। कुछ जिलों तापमान 47 डिग्री से भी अधिक जाने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। मुंबई भी तेज धूप और सूरज की गर्मी से नहीं बच पाएगा। मुंबई में भी 18 से 23 मई तक सूर्य की वक्र दृिष्ट रहेगी। विदर्भ में पारा खूब चढ़ेगा, तो मराठवाड़ा में भी पीछे नहीं रहेगा। जन समस्या को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सूचना भी दी है। जानकारी के अनुसार राज्य में पारा 19 मई सेे तेजी से बढ़ाने शुरू होगा और जब तक बरसात नहीं होती है तब तक तापमान से राहत मिलना मुश्किल होगा।
विदर्भ रहेगा सबसे गर्म

नागपुर और वर्धा जिले में 46 से पार होगा तो चंद्रपुर में तापमान 47 से भी आगे जाएगा। धुले, नान्देड़, जलगांव, परभणी में 45 डिग्री तापमान होगा। 42 डिग्री के साथ मराठवाड़ा में विदर्भ से कम तापमान होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सूचना जारी कर लोगों को कड़ी धूप से बचने की सलाह दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो