Nashik: एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी में फिर नीलामी ठप! सरकार की सख्ती का नहीं पड़ा असर
मुंबईPublished: Sep 21, 2023 07:41:54 pm
Nashik Mandi Strike: सरकार ने हड़ताल पर गए प्याज व्यापारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और कार्रवाई की चेतावनी दी है।


नासिक की 17 बाजार समितियों में रुकी प्याज की नीलामी!
Onion Export Duty: महाराष्ट्र के नासिक जिले में प्याज व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है। आज भी नासिक की सभी 17 कृषि उपज बाजार समितियों में प्याज की नीलामी ठप (Onion Auction) रही। जिस वजह से लासालगांव स्थित एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी भी सन्नाटा पसरा रहा। उधर, अब इस हड़ताल से खुदरा बाजारों में प्याज की कमी होने और दाम बढ़ने की आशंका है। हालाँकि राज्य सरकार ने हड़ताल पर गए प्याज व्यापारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और कार्रवाई की चेतावनी दी है। लेकिन इसका कुछ खासा असर पड़ता नहीं दिख रहा है।