scriptअभिनेत्री शबाना आजमी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी | Online fraud with actress Shabana Azmi | Patrika News
मुंबई

अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी

पैसे चुकाने के बावजूद नहीं मिली ऑर्डर की डिलीवरी

मुंबईJun 24, 2021 / 08:29 pm

Chandra Prakash sain

मुंबई. दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने ऑनलाइन शराब खरीदी थी। पैसे का भुगतान कर दिया। मगर, डिलीवरी नहीं मिली। शबाना ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को ऑनलाइन पेमेंट से सतर्क किया है। शबाना ने लिखा, सावधान रहें। मुझे उन्होंने धोखा दिया है। पेमेंट के बावजूद मुझे डिलीवरी नहीं मिली। अब वे लोग फोन तक नहीं उठा रहे। अभिनेत्री ने यह खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कितने पैसे का भुगतान किया था। इससे पहले अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी व करण सिंह ग्रोवर सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी हैं।

एंटीलिया केस: अजीत पवार और अनिल परब की भी हो सीबीआई जांच: भाजपा

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटकों भरी एसयूवी और कारोबारी मनसुख हिरेन मर्डर केस के मुख्य आरोपी सचिन वाझे और पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से जुड़े मामले में उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और परिवहन मंत्री अनिल परब की सीबीआई जांच की मांग भाजपा ने की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने गुरुवार को कहा कि पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह का तबादला होमगार्ड विभाग में कर दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है। बर्खास्त पुलिस अधिकारी वाझे को एनआईए ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Home / Mumbai / अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो