scriptविरोधी उठाते रहे हैं गुटबाजी का लाभ : निरुपम | Opposition raises the advantage of factionalism: Nirupam | Patrika News

विरोधी उठाते रहे हैं गुटबाजी का लाभ : निरुपम

locationमुंबईPublished: Dec 15, 2018 12:01:14 am

Submitted by:

arun Kumar

सभी नेताओं को एकजुट होकर आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

opposition-raises-the-advantage-of-factionalism-nirupam

opposition-raises-the-advantage-of-factionalism-nirupam

मुंबई . तीन राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने एक प्रेस वार्ता में गुरुवार को कहा कि गुटबाजी से कांग्रेस पार्टी को हमेशा से नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले 2019 के चुनावों के मद्देनजर हमें आपसी मतभेदों को दूर कर सभी नेताओं को एक साथ आना होगा। जिस तरह 3 राज्यों में पार्टी नेताओं ने आपसी गुटबाजी को खत्म कर भाजपा को हराया है, उसी तरह मुंबई कांग्रेस से जुडृे नेताओं को भी काम करना चाहिए। हमेशा ही गुटबाजी का लाभ विरोधी दल उठाते रहे हैं। इसलिए अब मुंबई कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुट होकर आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।
अपने बल पर हासिल करेंगे बहुमत

वहीं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक डूबती नाव है। इसलिए आने वाले दिनों में भाजपा से कई नेता अगर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। तीन राज्यों में कांग्रेस ने अपने बल पर जीत हासिल की है, जबकि इससे पहले कहा जाता था कि कांग्रेस बिना किसी रीजनल पार्टी के सहयोग के चुनाव नहीं जीत सकती है। साथ ही निरुपम ने विश्वास जताया है कि अगर सब ठीक रहता है तो आगामी चुनावों में कांग्रेस अपने बल पर बहुमत हासिल करेगी।
मोबाइल वैन से दिखाए जा रहे भाजपा के कारनामे

मुंबई कांग्रेस ने बीजेपी की पोल खोलने के लिए संविधान यात्रा की शुरुआत की है, जिसके तहत मोबाइल वैन पर लगे स्क्रीन पर वीडियो शो रील लोगों को दिखाई जा रही है। जिसमें नोटबंदी, बेरोजगारी, विकास, जीएसटी से लोगों को हो रही परेशानियों समेत भाजपा सरकार के कथित घोटालों का समायोजन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो