scriptपूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम मुंबई में आज जानेंगे लोगों के विचार | P Chidambaram's programe in west bandra,electon update news | Patrika News

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम मुंबई में आज जानेंगे लोगों के विचार

locationमुंबईPublished: Oct 27, 2018 01:41:25 pm

Submitted by:

Prateek

राहुल गांधी के नेतृत्व में एआईसीसी की उच्च स्तरीय घोषणा पत्र समिति सामाजिक और उद्योगिक घरानों की हस्तियों के घोषणापत्र के बारे में विचार जानने के लिए पूर्व वित्त मंत्री देश भर में यात्रा करेंगे…

(मुंबई). राज्य में 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से एक उच्च स्तरीय घोषणा पत्र समिति की स्थापना हुई है। इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मार्ग दर्शन में देश भर में जन आवाज घोषणा पत्र कार्यक्रम चलाया जा रहा है। देश के लोगों तक पहुंचने और आम लोगों के विचारों को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम शनिवार को मुंबई आ रहे हैं। 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे से बांद्रा पश्चिम के एक पांच सितारा होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

सामाजिक लोगों से करेंगे चर्चा…


राहुल गांधी के नेतृत्व में एआईसीसी की उच्च स्तरीय घोषणा पत्र समिति सामाजिक और उद्योगिक घरानों की हस्तियों के घोषणापत्र के बारे में विचार जानने के लिए पूर्व वित्त मंत्री देश भर में यात्रा करेंगे। चिदंबरम इस कार्यक्रम के तहत व्यवसाय क्षेत्र के लोगों समेत नागरिकों के साथ घोषणापत्र पर चर्चा करेंगे। विदित हो कि इस कार्यक्रम के संबंध में इसी सप्ताह पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा कुमारी भी मुंबई आ चुकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो