scriptचित्रकार की चित्र प्रदर्शनी | Painter's picture exhibit | Patrika News

चित्रकार की चित्र प्रदर्शनी

locationमुंबईPublished: Apr 14, 2019 07:04:48 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

चित्रकार अशोक महाजन की भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

चित्रकार अशोक महाजन की भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

चित्रकार अशोक महाजन की भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

मुंबई। चित्रकार अशोक महाजन की भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 9 से 15 अपे्रल के बीच मुंबई मे काला घोडा स्थित जहांगीर आर्ट गॅलरी में किया गया है। इस प्रदर्शनी मे सुमन गिल्ले ने अपनी अनोखी संकल्पना से बनाये गये विभिन्न चित्र मानवी मन में रहने वाली अनुभूतियाँ एवं जीवन मे सुख पाने के सफर मे अमृतकुंभ तथा अन्य चीजों का महत्व दर्शाते है। चित्रकार अशोक महाजन की शिक्षा सातपुत ललित कला भवन जलगांव मे हुई। उन्हे कलाक्षेत्र के कई पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त हुई है। उन्होंने अपनी चित्रों के माध्यम से मानव हृदय में कई भावुक पहलुओं और धारणाओं को बड़े जुनून और वांछनीय परिणामों के साथ प्रस्तुत किया है।
इस मौके पर प्रदर्शनी देखने के लिए विद्यार्थियों और महिलाओं की भीड़ उमड़ आई। विद्यार्थियों ने जहां चित्रों की प्रशंसा की और सीखने का प्रयास किया। वहीं महिलाओं ने पेंटिंग्स खरीदी। महिलाओं का कहना था कि चित्रकार ने ऐसे विषयों को चुना है जो आमजन के जीवन से जुड़े हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो