Mumbai: 28 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, कातिल पति-पत्नी गिरफ्तार, सामने आया खौफनाक सच!
मुंबईPublished: Sep 13, 2023 10:05:35 pm
Nayana Mahant Murder Case: मेकअप आर्टिस्ट नैना की मुलाकात 43 वर्षीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनोहर शुक्ला (Manohar Shukla) से एक फिल्म सेट पर हुई थी। 2019 में मनोहर की शादी होने तक दोनों रिलेशनशिप में थे।


नायगाव: नैना की हत्या के आरोप में पूर्व प्रेमी मनोहर शुक्ला गिरफ्तार
Palghar Naigaon Murder: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। नायगांव (Naigaon Murder) में एक 28 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में उसके पूर्व प्रेमी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि विवाहित जोड़े ने पिछले महीने 28 वर्षीय नैना महतो (Naina Mahato) की हत्या कर उसके शव को गुजरात (Gujarat) में ठिकाने लगाया था।