scriptशुरू हुई परेल लोकल और मोनो रेल, सफर हुआ आसान | parel local train and mono rail started in mumbai | Patrika News

शुरू हुई परेल लोकल और मोनो रेल, सफर हुआ आसान

locationमुंबईPublished: Mar 04, 2019 06:12:13 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

परेल टर्मिनस के उद्घाटन के बाद रेल मंत्री ने पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, मोनो रेल को मुख्यमंत्री ने किया रवाना

शुरू हुई परेल लोकल और मोनो रेल, सफर हुआ आसान

शुरू हुई परेल लोकल और मोनो रेल, सफर हुआ आसान

मुंबई. दो दशक बाद मुंबई में नया रेलवे टर्मिनस और मोनो रेल-2 शुरू हो गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इसको हरी झंडी दिखाई। मोनो रेल-2 के बाद अब 50 हजार लोगों का रोज सफर आसान हो जाएगा। परेल में शुरू हुए नए टर्मिनस से दादर में होने वाली यात्रियों की भीड पर काफी असर पड़ जाएगा। यहां से सीधे ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ आदि को सीधी सेवा मिल सकेगी।
पहले की सरकारों ने नहीं दिया ध्यान
रेल मंत्री गोयल ने कहा कि 20 से 22 साल बाद मुंबई में कोई नया टर्मिनस खुला है। पिछले 50 वर्षों से महानगर में रेल सुविधाओं के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। पर, हमारी सरकार आने के बाद मात्र पांच वर्षों में मुंबई में रेलवे के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के काम चल रहे हंै। साथ ही 55 हजार करोड़ रुपए के कामों को एमयूटीपी-3 और 3ए प्रोजेक्ट के तहत राज्य और केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। रेल मंत्री ने कहा कि हमने पिछले साल में इतना काम किया है, जितना पिछले 55 वर्षों में नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार किसी रेल मंत्री ने मुंबई लोकल को इतना बड़ा बजट दिया है। हम रेल मंत्री से जितना मांगते हैं, उतना पूरा मिल जाता है। उन्होंने कहा कि हमे लोकल सेवा को बेहतर बनाने के साथ ही इसके विस्तार पर भी काम कर रहे हैं।
धारावी को मिली रेलवे की 45 एकड़ जमीन
रेलवे जमीन विकास प्राधिकरण और धारावी पुनर्विकास प्राधिकरण के बीच रेलवे की जमीन के ट्रांसफर से जुड़ा करार पूरा हो गया है। इसके तहत रेलवे की 45 एकड़ जमीन धारावी पुनर्विकास प्राधिकरण को दी गई है। यह जमीन 99 वर्ष की लीज पर दी गई है। उल्लेखनीय है कि धारावी के पुनर्विकास से जुड़ी परियोजना की लागत 26 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है। माना जा रहा है कि रेलवे का भूखंड मिलने के बाद धारावी के पुनर्विकास का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुंबई के महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर, सांसद राहुल शेवाले, श्रीकांत शिदे, अरविंद सावंत, विधायक राजपुरोहित, सेंट्रल रेलवे के जीएम देवेंद्र कुमार शर्मा, वेस्टर्न के जीएम एके गुप्ता, सेंट्रल के डीआरएम संजय कुमार जैन, वेस्टर्न के डीआरएम सुनील कुमार सहित मध्य और पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मोनो रेल अब 19.54 किमी चलेगी
अभी ततक चेंंबूर से वडाला तक 8.8 किमी क्षेत्र में ही मोनो रेल चलती थी, अब यह बढक़र 19.54 किमी हो गया। अभी चेंबूर से संत गाडगे महाराज चौक तक पहुंचने में 90 मिनट लगते थे, जो घटकर 30 मिनट हो जाएगा। आज से शुरू हुए दूसरे चरण में कारपरेट कार्यालय, अस्पताल और दूसरे प्रमुख संस्थान तक पहुंचना आसान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो