scriptOMG ! इंसान बना शैतान | Passenger bitten by another passenger's finger | Patrika News

OMG ! इंसान बना शैतान

locationमुंबईPublished: Sep 20, 2019 09:56:03 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

OMG इंसान बना शैतान
यात्री ही काट खाया दूसरे यात्री की अंगुली

OMG  इंसान  बना शैतान

OMG इंसान बना शैतान

नागमणि पांडेय

मुंबई . मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल में अकसर सीट को लेकर विवाद होते रहता है | लेकिन पश्चिम रेलवे के बोरीवली लोकल में धक्का लगने से महिला के साथ मारपीट करने की घटना अभी ताजा ही है की गुरुवार शाम को मध्य रेलवे के फास्ट लोकल में जबरन धक्का देने के विवाद में एक यात्री के हाथ की अंगुली काट खाने का मामला सामने आया है | इस मामले में कुर्ला जीआरपी ने मामल दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है |
कुर्ला जीआरपी ने 34 वर्षीय महेश पांडुरंग डुमरे के हाथ की उंगली काटने की शिकायत पर 25 वर्षीय आसिफ युसूफ शेख को गिरफ्तार किया है | नवी मुंबई के घनसाली में रहने वाले पीड़ित महेश डुमरे ने पत्रिका को बताया की गुरुवार शाम को दादर स्टेशन से थाने के लिए फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहे थे | लगभग साढ़े पांच बजे के करीब ट्रेन कुर्ला पहुंचने पर बांद्रा के खार में रहने वाला आसिफ शेख भी चढ़ा | महेश साइड में रेलिंग के पास खड़े थे रेलिंग के पास पहले से तीन लोग खड़े थे | तभी आसिफ भी जबरन धक्का देकर रेलिंग के पास घुसने लगा | इस पर महेश ने धक्का ना देकर साइड में जाने को कहा | इसको लेकर आसिफ विवाद करने लगा | इस दौरान आसिफ ने महेश के शर्ट कॉलर पकड़ लिया जिसके कारण उनके बटन टूट गए | इस के बाद महेश और आसिफ के बिच मारपीट शुरू हो गया | आसिफ ने महेश के हाथ की उंगली अपने मुंह मांस के साथ नाख़ून निकाल लिए | महेश को खून से लथपथ देख यात्रियों ने पुलिस को सूचित किया | जिसके बाद लोकल ठाणे पहुंचते ही आरपीएफ की मदद से भाग रहे आसिफ को पकड़ लिया | इसके बाद कुर्ला जीआरपी लाने के बाद महेश के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | गिरफ्तार आसिफ शेख बांद्रा के खार में रहने वाला है वह किसी कॉल सेंटर में नौकरी करता था |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो