script

Patrika Contest : नन्हे हाथों ने थामे रंग तो निखर गया सबका रूप

locationमुंबईPublished: Oct 10, 2019 10:02:47 am

Submitted by:

Binod Pandey

छू लो आसमान, पत्रिका चित्रकला स्पर्धा में स्कूली बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा, सात को मिले विशेष पुरस्कार

Patrika Contest : नन्हे हाथों ने थामे रंग तो निखर गया सबका रूप

Patrika Contest : नन्हे हाथों ने थामे रंग तो निखर गया सबका रूप,Patrika Contest : नन्हे हाथों ने थामे रंग तो निखर गया सबका रूप,Patrika Contest : नन्हे हाथों ने थामे रंग तो निखर गया सबका रूप

मीरा भायंदर. भायंदर पश्चिम के ओस्तवाल बगीचा सभागृह में पत्रिका ने चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया, जिसमें शहर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बुधवार दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चित्रकला स्पर्धा चली, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए। साथ ही चित्रकला में इस्तेमाल होने वाली सामग्री दी गई। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। पत्रिका के इस आयोजन में विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। पत्रिका की इस पहल का अभिभावकों ने सराहा और कहा कि पत्रिका का यह आयोजन विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ाएगा।
इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इस स्पर्धा में आए विद्यार्थियों ने अपने हुनर से जजों को असमंजस में डाल दिया कि किसका चयन किया जाए। सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन चित्र बनाए थे। पत्रिका आयोजित इस चित्रकला स्पर्धा की सहयोगी संस्थाओं में भारत विकास परिषद् एवं समयक फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। रेखा देसाई, स्वेता बुरड़, लदिका रुके बतौर जज उपस्थित रहीं। भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष शकेंद्र छाजेड़ सचिव निर्मला कौशिक, कोषाध्यक्ष पीसी सारडा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो