scriptinteresting: मेहमानों से वोटिंग करा रखा बच्चे का नाम,जानिए क्यों अपनाया यह तरीका? | poling for new born baby's name declaration in maharashtra | Patrika News

interesting: मेहमानों से वोटिंग करा रखा बच्चे का नाम,जानिए क्यों अपनाया यह तरीका?

locationमुंबईPublished: Jun 20, 2018 03:31:09 pm

Submitted by:

Prateek

महाराष्ट्र के एक दंपति ने मतदान का सहारा लेकर अपने बच्चे का नाम रखकर सबको चौंका दिया है…

photos of family

photos of family

(गोंडिया): घर में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम रखने के लिए हम अपने रिश्तेदारों,मित्रों से सलाह लेते है। सभी अपने अपने पसंदीदा नाम बताते है। सभी की राय लेने के बाद अंत में जो नाम पसंद आता है बच्चे को उसी नाम से पहचान मिल जाती है। पर महाराष्ट्र के एक दंपति ने मतदान का सहारा लेकर अपने बच्चे का नाम रखकर सबको चौंका दिया है।

 

महाराष्ट्र के गोंडिया में रहने वाले नव दंपति ने मतदान कर नाम रखने का यह अनोखा तरीका खोजा है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम रखने के लिए नामकरण कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में ही बच्चे का नाम रखा गया पर मेहमानो से मतदान करवाकर।

 

इस तरह से करवाई गई वोटिंग

यह मतदान बिल्कुल संसद या विधानसभा के चुनाव की तरह ही करवाया गया। मतदान करवाने वाली कमेटी बनाई गई जिसे “बाल चयन आयोग” नाम दिया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मेहमानो को कुछ नामों की एक सूची दे दी गई। और उनमे से किसी एक नाम को वोट देने के लिए कहा गया। जिस नाम को ज्यादा वोट मिले उसे ही अंत में बच्चे का नाम घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमान भी नामकरण का यह तरीका देखकर आश्चर्यचकित रह गए पर सबने खुशी खुशी मतदान किया।


इस वजह से बच्चे का नाम रखने के लिए करवाया मतदान

इस बारे में बच्चे के पिता का कहना है कि हमारे बच्चे की कुंडली में यह बात सामने आई कि बच्चा भविष्य में एक राजनेता बनेगा। इसलिए हमने अपने बच्चे का नाम रखा नहीं बल्कि उसे चुना है। मेहमानों से मतदान करवाने के बाद बच्चे का नाम “युवान” रखा गया।

 

https://twitter.com/hashtag/Maharashtra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोलह संस्कारों में से एक है नामकरण संस्कार


हिंदु धर्म में इंसान के जीवन को सोलह संस्कारों में बांटा गया है। नामकरण संस्कार भी उन्ही में से एक है। किसी भी बच्चे का जन्म होने पर परिजन ब्राह्मण से बच्चे की कुंडली बनवाते है। इस कुंडली में ही बच्चे का नाम रखने के लिए कुछ अक्षरों का जिक्र किया जाता है। इन अक्षरों पर ही बच्चे का नाम रखा जाता है। नाम जानने के लिए हम परिजनों और मित्रों की सलाह लेते है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो