script

राजनीति: कांग्रेस-राकांपा करती रही हैं छल

locationमुंबईPublished: Apr 23, 2019 07:14:46 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

क्षेत्रवाद के खिलाफ है भाजपा, इसलिए हिंदी भाषियों का मिल रहा साथ: शर्मा

राजनीति: कांग्रेस-राकांपा करती रही हैं छल

राजनीति: कांग्रेस-राकांपा करती रही हैं छल

मुंबई. केंद्र की मोदी सरकार क्षेत्रवाद और भाषाई राजनीति के खिलाफ है। यह बात आर्थिक राजधानी में रहनेवाले हिंदी भाषी अच्छी तरह जानते हैं। 2014 के आम चुनाव में हिंदी भाषियों ने मोदी सरकार के पक्ष में वोट किया था। 2019 के लोकसभा में चुनाव में भी हिंदी भाषी भाजपा-शिवसेना युति के साथ हैं।
क्योंकि हिंदी भाषी मतदाता समझ गए हैं कि कांग्रेस-राकांपा की महाआघाड़ी उनके साथ छल करती रही है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह बात मालाड के अप्पापाड़ा में मुंबई उत्तर पश्चिम संसदीय सीट से भाजपा-शिवसेना प्रत्याशी गजानन कीर्तिकर की प्रचार सभा में कही।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हमेशा हिंदी भाषी जनता रही है। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात सभी राज्यों में भाजपा को हिंदी भाषियों का समर्थन मिला है। मायानगरी में हमेशा ही भाजपा-शिवसेना को हिंदी भाषियों का स्नेह मिला है।
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह बात मालाड के अप्पापाड़ा में मुंबई उत्तर पश्चिम संसदीय सीट से भाजपा-शिवसेना प्रत्याशी गजानन कीर्तिकर की प्रचार सभा में कही।

ट्रेंडिंग वीडियो