script

तीसरे चरण का प्रचार थमा, 23 को मतदान

locationमुंबईPublished: Apr 21, 2019 09:05:57 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

जालना, बारामती, अहमदनगर, माढा, हथकनंगले जैसी हॉट सीटों पर नजर, ईवीएम में बंद होगा 14 लोकसभा क्षेत्रों के 249 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

तीसरे चरण का प्रचार थमा, 23 को मतदान

तीसरे चरण का प्रचार थमा, 23 को मतदान

मुंबई. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार की शाम से थम गया है। इसके तहत मंगलवार 23 अप्रेल को मतदान होना है, जिसमें कई दिग्गजों समेत कुल 249 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। इसके तहत उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण की जालना, बारामती, अहमदनगर, माढा, हाथकनंगले जैसी हॉट सीटों समेत कुल 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा, जिसमें 2 करोड़ 57 लाख मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन सभी सीटों में जहां पुणे-माढा चुनाव क्षेत्र से क्रमश: 31-31 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं सतारा में सबसे कम 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। विदित हो कि तीसरे चरण में जालना लोस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता व प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे का सामना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास अवताड़े से है। वहीं बारामती से राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की कड़ी टक्कर भाजपा की प्रत्याशी कांचन राहुल से है। साथ ही अहमदनगर लोस क्षेत्र से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुजय विखे पाटील और राकांपा प्रत्याशी संग्राम जगताप दोनों आमने-सामने हैं। माढा लोकसभा चुनाव क्षेत्र से जहां राकांपा उम्मीदवार संजय शिंदे का सीधा सामना भाजपा के रणजीत सिंह निंबालकर से है, जबकि हाथकनंगले लोस सीट स्वाभिमानी शेतकरी के नेता राजू शेट्टी की कड़ी टक्कर शिवसेना नेता धैर्यश्री माने से है।
विभिन्न तरीकों से सम्पर्क साध रहे

उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण में होने वाले मतदान में जलगांव से 14, रावेर से 12, जालना से 20, शंभाजीनगर से 23, रायगढ़ से 16, पुणे से 31, बारामती से 18 तो वहीं अहमदनगर से 19, माढा से 31, सांगली से 12, सतारा से 9, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से 12, कोल्हापुर से 15, हाथकनंगले लोस सीट से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं रविवार देर शाम निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार रुकने के बाद से क्षेत्रों के उम्मीदवार विभिन्न तरीकों से मतदाताओं से बातचीत करने की कोशिश करने में जुटे हैं। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में 9 चरण होंगे, जबकि महाराष्ट्र में चार चरणों में मतदान होगा।
यह है स्थिति

चुनाव क्षेत्र मतदान केंद्र मतदाता

– जलगांव 2013 19 लाख 25 हजार 352
– रावेर 1906 17 लाख 73 हजार 107
– जालना 2058 18 लाख 65 हजार 20
– औरंगाबाद 2021 18 लाख 84 हजार 865
– रायगढ़ 2179 16 लाख 51 हजार 560
– पुणे 1997 20 लाख 74 हजार 861
– बारामती 2372 21 लाख 12 हजार 408
– अहमदनगर 2030 18 लाख 54 हजार 248
– माढा 2025 19 लाख 4 हजार 845
– सांगली 1848 18 लाख 3 हजार 53
– सातारा 2296 18 लाख 38 हजार 987
– रत्नगिरी-सिंधुदुर्ग 1942 14 लाख 54 हजार 524
– कोल्हापुर 2148 18 लाख 74 हजार 345
– हाथकनंगले 1856 17 लाख 72 हजार 563

ट्रेंडिंग वीडियो