scriptप्रवीण छेड़ा और भारती पवार ने थामा भाजपा का दामन | Praveen of Congress and Bharti of NCP joined BJP | Patrika News

प्रवीण छेड़ा और भारती पवार ने थामा भाजपा का दामन

locationमुंबईPublished: Mar 23, 2019 06:14:24 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राकांपा को झटका

प्रवीण छेड़ा और भारती पवार ने थामा भाजपा का दामन

प्रवीण छेड़ा और भारती पवार ने थामा भाजपा का दामन

मुंबई. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को मुंबई में जोर का झटका लगा है। कांग्रेस के गुजराती चेहरा प्रवीण छेड़ा और राकांपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भारती पवार शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। छेड़ा पहले भाजपा में ही थे, जो पार्टी से बगावत कर कांग्रेस में चले गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशान्य मुंबई संसदीय सीट से भाजपा छेड़ा को उम्मीदवार बना सकती है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में छेड़ा और पवार ने भाजपा में प्रवेश किया। छेड़ा सात साल पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तीन बार बीएमसी में नगरसेवक रह चुके छेड़ा घाटकोपर के रहने वाले हैं। गुजराती और राजस्थानी मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पैठ है। राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रकाश मेहता के साथ मतभेद के चलते वे कांग्रेस के साथ चले गए थे। ईशान्य मुंबई के मौजूदा सांसद किरीट सोमैया हैं। जमीनी हकीकत का आंकलन करते हुए भाजपा नेतृत्व शायद सोमैया की जगह छेड़ा को लोकसभा का टिकट देगा। पार्टी में वापसी के लिए छेड़ा ने यह शर्त भी रखी थी। जहां तक सोमैया का सवाल है तो संसदीय क्षेत्र के शिवसैनिक उनके खिलाफ हैं। इसे देखते हुए भाजपा कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहेगी। इसीलिए माना जा रहा है कि छेड़ा को ईशान्य मुंबई से चुनावी अखाड़े में उतारा जा सकता है। उत्तर पूर्व मुंबई (ईशान्य) सीट पर राकांपा उम्मीदवार के साथ भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो