scriptमनपा चुनाव टालने की तैयारी, बीएमसी भी शामिल | Preparations to postpone municipal elections, BMC also involved | Patrika News

मनपा चुनाव टालने की तैयारी, बीएमसी भी शामिल

locationमुंबईPublished: Aug 27, 2021 10:36:30 pm

कोरोना का खौफ: फरवरी में होने हैं चुनावकैबिनेट में चर्चा, चुनाव आयोग को कोई जानकारी नहीं

पंचायत चुनाव में 5 हजार 826 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

पंचायत चुनाव में 5 हजार 826 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

मुंबई. संक्रमितों की संख्या में गिरावट के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना की संभावित तीसरी लहर का खौफ कायम है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अगले साल फरवरी में होने वाले राज्य की 18 महानगर पालिकाओं को चुनाव टालना चाहती है। इसमें मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) भी शामिल है, जिसका सालाना बजट देश के कई राज्यों से भी बड़ा है। कैबिनेट में गुरुवार को इस पर चर्चा हो चुकी है। स्थानीय निकायों में ओबीसी को अतिरिक्त आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सरकार चाहती है कि शीर्ष अदालत का फैसला होने तक निकाय चुनाव टाल दिए जाएं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि जल्दी ही राज्य चुनाव आयोग को सुझाव दिए जाएंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी यूपीएस मदान ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। टोपे ने कहा कि चुनाव होंगे तो राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेगी। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। विपक्षी दल भाजपा का कहना है कि महाविकास आघाडी सरकार के कामकाज से जनता नाराज है। मनपा चुनाव टालने के लिए सत्ताधारी गठबंधन बहाने बना रहा है। बीएमसी में ढाई दशक से शिवसेना की सत्ता है। सभी दल चुनावी तैयारी में जुटे हैं।

60 लाख हो सकते हैं संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि महामारी की तीसरी लहर अक्टूबर अंत या नवंबर के पहले हफ्ते में दस्तक दे सकती है। इस बीच गणेशोत्सव, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार हैं। आवाजाही बढऩे के चलते वायरस का संक्रमण फैलेगा। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में 60 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। राज्य में सिनेमा हॉल, थिएटर और धार्मिक स्थल अभी भी बंद हैं। दुकानें रात 10 बजे तक खोली जा सकती हैं। लोकल ट्रेन में सफर और मॉल में एंट्री केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है।

तैयारी में जुटे
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर से मुकाबले की तैयारी कर रहा है। बच्चों के उपचार के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। ऑक्सीजन की जरूरत पूरी करने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। वायरस का फैलाव रोकने के लिए कोविड रोधी टीका भी लगाया जा रहा है। अभी राज्य को हर महीने टीके की 1.2 करोड़ डोज मिल रही है, जो जरूरत से कम है। वैक्सीन की अनुपलब्धता के चलते टीका केंद्र बंद करने पड़ते हैं। टोपे ने कहा कि अगले महीने से राज्य को 1.7 करोड़ डोज मिलेगी। इससे वैक्सीन की किल्लत कम होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो