scriptmaharashtra election..प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं: शर्मा | Prime Minister just lies: Sharma | Patrika News
मुंबई

maharashtra election..प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं: शर्मा

*महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या और बेरोजगारी बड़ी समस्या.*असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह.
महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं.
*प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं.

मुंबईOct 19, 2019 / 08:12 pm

Dheeraj Singh

प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं: शर्मा

प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं: शर्मा,प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं: शर्मा,प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं: शर्मा

 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न तो इतिहास पता है और न ही अर्थशास्त्र के बारे में कोई जानकारी है। सिर्फ झूठ बोलते रहते हैं। पूरे देश की आर्थिक स्थिति खराब है। महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ रही है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। पर प्रधानमंत्री देश की इकोनॉमी को वर्ष 2024 तक 5 ट्रिलियन करने का झूठा सपना दिखा रहे हैं। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने शुक्रवार को कही।
मुंबई कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में शर्मा ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही खराब हालत में है। अर्थव्यवस्था को सुधारने के उपाय करने और रोजगार अवसर बढ़ाने पर ध्यान देने के बजाय प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की समस्याओं-चुनौतियों पर चर्चा न कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लोगों को झूठे सपने दिखा रहे हैं।
जिम्मेदारियों से झाड़ रहे पल्ला
उन्होंने कहा कि ऐसी कई समस्याएं जिनके समाधान पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन, लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं कर रहे। अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। केवल झूठे प्रचार कर,विपक्ष को बदनाम कर रहे हैं। ताकि लोग उनसे कुछ पूछे नहीं। देश की जीपीडी 5 प्रतिशत से पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि यह और नीचे जा सकती है। वर्ष 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन करने के लिए 10 से 12 प्रतिशत जीडीपी चाहिए, पर वर्तमान स्थिति में यह संभव नहीं है।
नीति न नीयत
शर्मा ने कहा कि बड़े और छोटे सभी उद्योग बर्बाद हो गए हैं। बेरोजगारी के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। इन समस्याओं से उबरने और निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के पास न कोई विजन है और न ही कमिटमेंट। सिर्फ भाषण दे रहे हैं। यह समाज को बांटने का एजेंडा लेकर चल रहे हैं। लोगों की भावनाओं से खेलते हैं। यही काम इन्होंने लोकसभा चुनाव में किया। धारा 370, एनआरसी, राम मंदिर आदि मुद्दे पर प्रचार कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार में स्थानीय मुद्दे गायब हैं। युवा वर्ग को रोजगार चाहिए। किसानों को खेती के लिए पानी चाहिए। अन्नदाता आत्महत्या न करें, इसके लिए उन्हें पूर्ण कर्ज माफी का लाभ मिलना चाहिए। जिन इलाकों में पानी की समस्या है, वहां के लोगों को पानी चाहिए। लेकिन, इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही।
आनंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

Home / Mumbai / maharashtra election..प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं: शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो