scriptप्रिया दत्त व मिलिंद देवड़ा पर पार्टी ने जताया भरोसा | Priya Dutt and Milind Deora rely on party's reassurance | Patrika News

प्रिया दत्त व मिलिंद देवड़ा पर पार्टी ने जताया भरोसा

locationमुंबईPublished: Mar 14, 2019 01:02:18 am

Submitted by:

arun Kumar

कांग्रेस की पहली सूची में महाराष्ट्र से पांच उम्मीदवार

Priya Dutt and Milind Deora rely on party's reassurance

Priya Dutt and Milind Deora rely on party’s reassurance

नागपुर लोस सीट नाना पटोले के खाते में गई है तो वहीं गढ़चिरौली-चिमूर लोस सीट से डॉ. नामदेव दल्लूजी उसेंडी टिकट मिला

मुंबई. लोकसभा चुनाव का आगाज होते ही कांग्रेस ने देश भर में 21 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट समेत अन्य उत्तर प्रदेश की सीटें शामिल हैं। मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रिया दत्त को फाइनल करने के साथ ही मुंबई साउथ मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस ने एक बार फिर मौका दिया है।
पटोले और उसेंडी का नाम फाइनल

केंद्रीय इलेक्शन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने आगामी लोकसभा चुनाव की सूची बुधवार को देर शाम जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी पहली लिस्ट में महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट पर मोहर लगाई गई है, जिसमें नागपुर लोस सीट नाना पटोले के खाते में गई है तो वहीं गढ़चिरौली-चिमूर लोस सीट से डॉ. नामदेव दल्लूजी उसेंडी टिकट मिला है। इसके अलावा सोलापुर लोस सीट सुशील कुमार शिंदे पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो