scriptकांग्रेस छोड़ शिवसेना की हुईं प्रियंका चतुर्वेदी | Priyanka Chaturvedi Quit Congress, Joins Shiv Sena | Patrika News

कांग्रेस छोड़ शिवसेना की हुईं प्रियंका चतुर्वेदी

locationमुंबईPublished: Apr 19, 2019 09:26:57 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

मथुरा में हुई कथित अभद्रता के बाद नाराज थीं पार्टी की पूर्व प्रवक्ता

कांग्रेस छोड़ शिवसेना की हुईं प्रियंका चतुर्वेदी

कांग्रेस छोड़ शिवसेना की हुईं प्रियंका चतुर्वेदी

मुंबई. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गईं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और युवा नेता आदित्य ठाकरे ने विलेपार्ले के एनएम कॉलेज से बी.कॉम चतुर्वेदी का पार्टी में स्वागत किया। प्रियंका ने कहा कि कहा कि जन्म से मैं मुंबईकर हूं। यहां पली-बढ़ी-पढ़ी हूं। राष्ट्रीय राजनीति में होने के चलते मायानगरी से कट गई थी। शिवसेना में शामिल होने के बाद यह कमी दूर हो गई है। चतुर्वेदी ने मथुरा में अपने साथ हुई अभद्रता का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे दु:ख इस बात का है कि आरोपियों को दोबारा वापस बुला लिया गया। मैंने कांग्रेस को 10 साल दिए। मैंने सब सोच-समझ कर ही शिवसेना से जुडऩे का मन बनाया है। जहां भी पार्टी को मजबूत कर सकती हूं, वहां काम करूंगी।
राहुल को लिखी चि_ी

इस्तीफा देने से पहले प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक चि_ी लिखी। इसमें उन्होंने बताया है कि भारी मन से इस्तीफा दे रही हूं। हालिया घटनाओं से साफ हो गया है कि पार्टी संगठन में मेरी सेवाओं का कोई मूल्य नहीं है। अब लगता है, जितना समय पार्टी में बिताऊंगी, मेरे आत्मसम्मान की कीमत पर होगा। दु:ख इस बात का है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का प्रचार पार्टी करती जरूर है, पर वैसा पार्टी के कुछ सदस्यों के व्यवहार में नजर नहीं आता।
यह मानी जा रही वजह

हाल ही में प्रियंका राफेल मामले पर पत्रकार सम्मेलन के लिए मथुरा गई थीं। कहा जा रहा है कि वहां पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की थी। उनकी शिकायत पर इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया लेकिन, कार्यकर्ताओं की ओर से खेद जताए जाने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बहाल कर दिया। बताया जा रहा है कि यही वह बात है जिसे लेकर प्रियंका कांग्रेस से नाराज थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो