scriptमहाराष्ट्र: एसटी कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में अंतरिम बढोतरी | provisional increment in salary of ST employees in maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र: एसटी कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में अंतरिम बढोतरी

locationमुंबईPublished: Oct 23, 2018 02:44:21 pm

Submitted by:

Prateek

दिवाकर राऊते ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों को अक्टूबर 2018 से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा…

(मुंबई): एसटी महामंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली पर विशेष सौंगात दी गई है।राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर राऊते ने उनके वेतन में 10 प्रतिशत की अंतरिम बढोतरी की है। इसके अलावा कर्मचारियों को बोनस के रूप में दो हजार 500 रुपए और अधिकारियों को पांच हजार रूपए दिए जाएंगे। दिवाकर राऊते ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों को अक्टूबर 2018 से यह बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। हमने संबंधित विभाग को आदेश दिया है कि तत्काल प्रभाव से इसे लागू करें।


मिली जानकारी के अनुसार एसटी महामंडल के अधिकारियों के वेतन बढ़ोतरी के लिए मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारियों की दो सदस्यों की समिति भी गठित की गई है। यह समिति आने वाले दो महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। इसके बाद अधिकारियों के वेतन में बढोतरी को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। वर्तमान में अधिकारियों के मंहगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जो उनके पिछले वेतन के अनुसार की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन में हाल ही में हुए सुधार के तहत 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। दीपावली को देखते हुए दिवाकर राऊते ने बढे हुए वेतन में से 5 सप्ताह की बकाया रकम को एक नवंबर से पहले देने का आदेश दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो