कोयता गैंग पर कसेगी नकेल! पुणे पुलिस ने 42 नाबालिगों पर वयस्कों की तरह केस चलाने की अनुमति मांगी
मुंबईPublished: Feb 05, 2023 06:48:41 pm
Pune Crime News: पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोयता गैंग से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कई निवारक कदम उठाए गए हैं। कई आरोपी बार-बार इस अपराध में शामिल हो रहे है।


पुणे पुलिस
Pune Koyta Gang: महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोयता गैंग पर क़ानूनी शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, इस अपराध में शामिल 42 किशोरों पर वयस्कों की तरह क़ानूनी कार्रवाई करने के लिए किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) को एक प्रस्ताव भेजा गया है।